{"_id":"6aa9b5c0117d1d82bc0854f1","slug":"gorakhpur-defeated-agra-in-the-under-14-boys-and-girls-categories-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1452415-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में गोरखपुर ने आगरा को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में गोरखपुर ने आगरा को दी शिकस्त
Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को गोरखपुर, वाराणसी और मेरठ मंडल की टीमों का दबदबा रहा। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में गोरखपुर ने आगरा को कड़े मुकाबले में 24-21 से हराया। वाराणसी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम को 14-10 से शिकस्त दी। प्रयागराज ने अलीगढ़ को 10-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर ने आगरा को 27-11 और वाराणसी ने मिर्जापुर को 29-10 से पराजित किया। प्रयागराज ने कानपुर को 36-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। अंडर-17 बालक वर्ग में गोरखपुर ने अलीगढ़ को 31-8 से, लखनऊ ने आगरा को 20-4 से और मेरठ ने बरेली को 34-5 से मात दी। अंडर-19 बालक वर्ग में गोरखपुर ने मिर्जापुर को 46-2 के बड़े अंतर से हराया। आजमगढ़ ने बरेली को 27-0 और अलीगढ़ ने मिर्जापुर को 26-15 से पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के खिलाड़ी अनंत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मैच ऑब्जर्वर विभोर रघुवंशी, गोरखपुर जिला बास्केटबॉल संगठन के सचिव मिथिलेश शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, अवनीश राय, अभय प्रताप सिंह सहित निर्णायक बीपी दुबे, दिलीप कुमार निषाद, विनय अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन