फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur declared ODF Plus plus category city in UP

Good News: गोरखपुर ODF ++ श्रेणी का शहर घोषित, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने की घोषणा

Sat, 23 Jul 2022 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jul 2022 01:13 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शौचालय संचालकों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं। महानगर में शौचालय संबंधित सेवाओं को और भी उत्कृष्ट किया जाएगा, ताकि जनता को और भी अधिक सहूलियत मिल सके।

विज्ञापन
Gorakhpur declared ODF Plus plus category city in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने गोरखपुर शहर को ओडीएफ प्लस-प्लस (++) श्रेणी का शहर घोषित कर दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत किए गए इस सर्वे में केंद्रीय एजेंसी आईक्यूबिया ने शहर में नगर निगम के दावों की हकीकत जांची थी। इसके बाद शुक्रवार को शहरी विकास मंत्रालय ने परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार करने में जुटा है। पहली सफलता गोरखपुर शहर को ओडीएफ ++ श्रेणी का शहर घोषित होने के रूप में मिली है। सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि इस परिणाम के बाद स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग बेहतर होने की संभावना है। क्योंकि ओडीएफ श्रेणी में प्लस-प्लस की श्रेणी हासिल करने के बाद शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में 800 अंक हासिल हो गए हैं। पिछली बार मात्र 400 अंक हासिल हुए थे।
विज्ञापन


दरअसल, महानगर में स्थित सभी सामुदायिक, सार्वजनिक एवं पिंक शौचालय के संचालकों द्वारा जनता को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया। जिसके फलस्वरूप स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में केंद्रीय टीम के निरीक्षण के बाद नगर निगम गोरखपुर को ओडीएफ++की श्रेणी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शौचालय संचालकों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं। महानगर में शौचालय संबंधित सेवाओं को और भी उत्कृष्ट किया जाएगा, ताकि जनता को और भी अधिक सहूलियत मिल सके। साथ ही नगर निगम गोरखपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में शौचालयों की उत्कृष्ट सेवा के प्रोटोकाल को पूर्ण कर वाटर प्लस की श्रेणी में लाया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed