{"_id":"63a2db578a2a7c68476970c2","slug":"gorakhpur-daughter-samridhi-became-the-topper-of-rajju-bhaiya-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रज्जू भैया विश्वविद्यालय की टॉपर बनी गोरखपुर की बिटिया, राज्यपाल के हाथों मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रज्जू भैया विश्वविद्यालय की टॉपर बनी गोरखपुर की बिटिया, राज्यपाल के हाथों मिला गोल्ड मेडल
Wed, 21 Dec 2022 03:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Dec 2022 03:39 PM IST
सार
गोरखपुर जिले के ग्राम मठिया, कुसम्ही निवासी रामसमुझ सिंह व सिंधु सिंह की सुपुत्री समृद्धि रज्जू भैया विश्वविद्यालय से संबद्ध जगन्नाथ प्रसाद स्मारक महाविद्यालय घूरपुर प्रयागराज में अध्ययनरत थी। बीएससी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर वह विश्वविद्यालय की टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर की टॉपर बिटिया समृद्धि सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर की बिटिया समृद्धि सिंह ने प्रो राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज की टॉपर बन जिले का मान बढ़ाया है। स्नातक विज्ञान (बीएससी) में सर्वधिक अंक प्राप्त करने के लिए समृद्धि को मंगलवार को आयोजित रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के ग्राम मठिया, कुसम्ही निवासी रामसमुझ सिंह व सिंधु सिंह की सुपुत्री समृद्धि रज्जू भैया विश्वविद्यालय से संबद्ध जगन्नाथ प्रसाद स्मारक महाविद्यालय घूरपुर प्रयागराज में अध्ययनरत थी। बीएससी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर वह विश्वविद्यालय की टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें 20 दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के हाथों विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर इसरो के पूर्व चेयरमैन के. कस्तूरीरंगन और प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भी समृद्धि को आशीर्वाद प्रदान दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन