{"_id":"62cb228ad1e411670b232736","slug":"gorakhpur-crime-miscreants-shot-female-village-head-in-harpur-budhat-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: महिला ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, हरपुर बुदहट इलाके के रघुनाथपुर गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: महिला ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, हरपुर बुदहट इलाके के रघुनाथपुर गांव की घटना
Mon, 11 Jul 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:23 AM IST
सार
हरपुर बुदहट इलाके के रघुनाथपुर गांव में बदमाशों ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी (64) को गोली मार दी। घायलवस्था में दुर्गावती देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि चुनावी रंजिश में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरपुर बुदहट इलाके के रघुनाथपुर गांव में रविवार शाम छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी (64) को गोली मार दी। ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के जुटने के बाद बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ खजनी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी शाम 6:30 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान दो बाइक से मुंह बांधे चार बदमाश आए और दरवाजे पर बैठी महिला प्रधान को टारगेट कर एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली चलते ही प्रधान खुद को बचाने के लिए गांव की ओर भागीं, लेकिन पीछे से दौड़ाकर बदमाशों ने गोली मार दी। चेहरे पर गोली लगते ही दुर्गावती जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। गांव वालों को जुटता देख बदमाश फरार हो गए। गोली से घायल दुर्गावती को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि चुनावी रंजिश में गोली मारी गई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल प्रधान को भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन