{"_id":"5fdbb8ae8ebc3e3ba355513b","slug":"gorakhpur-crime-gorakhpur-city-news-gkp377288128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : डिकी तोड़कर उचक्कों ने 49000 रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : डिकी तोड़कर उचक्कों ने 49000 रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर : डिकी तोड़कर उचक्कों ने 49000 रुपये उड़ाए
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा तहसील के पास खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर उचक्के 49000 रुपये चोरी कर फरार हो गए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बाल बुजुर्ग गांव निवासी बलराम जायसवाल को जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। पत्नी पिंकी जायसवाल के साथ वह बाइक से भोपा बाजार स्थित पीएनबी शाखा गए और 49000 रुपये निकाले थे। रुपये और कागजात को बाइक की डिकी में रखकर वह तहसील चले गए, जहां बाइक को खड़ी कर वह अधिवक्ता के पास गए। अधिवक्ता ने उनसे आधार कार्ड और जमीन का पेपर मांगा। कागजात निकालने वह बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि डिकी टूटी हुई है और रुपये गायब हैं। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे से मदद की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को संदेह है कि उचक्का बैंक से ही पीछे पड़ गया था।