फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur corona curfew effected markets Chamber of Industries given memorandum to DM seeking to open market

कोरोना कर्फ्यू का असर: बाजार नहीं खुले तो बंद हो जाएंगे उद्योग, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज डीएम को ज्ञापन देकर की मांग

Mon, 31 May 2021 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 12:57 PM IST
सार

बाजारों को चार-पांच घंटे के लिए खोले जाने की मांग। 

विज्ञापन
gorakhpur corona curfew effected markets Chamber of Industries given memorandum to DM seeking to open market
गोरखपुर कोरोना कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने डीएम को ज्ञापन देकर विभिन्न बाजारों को चार से पांच घंटे के लिए खोलने की मांग की है। चेंबर का कहना है कि यदि बाजार नहीं खुलेंगे उद्योग बंद हो जाएंगे। बाजार नहीं खुलने से उत्पादों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस कारण उद्योग नकदी के संकट से भी गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीतसरिया की ओर से डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि बाजारों के नहीं खुलने की वजह से उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो गया है। तैयार उत्पादों की बिक्री नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में अगर बाजारों को 4 से 5 घंटे के लिए खोले जाने की अनुमति नहीं दी जाती है तो उद्योगों की सारी गतिविधियां ठप हो जाएंगी।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से की गई मांगें
  • मेंटिनेंस में प्रयोग होने वाले हार्डवेयर विद्युत उपकरण से संबंधित दुकानें बंद हैं, जिससे उत्पादन ठप हो सकता है।
  • तैयार उत्पाद की सप्लाई बंद है, क्योंकि संबंधित दुकानें बंद हैं, जिस कारण उत्पादों के ढेर लगते चले जा रहे हैं।
  • उत्पादों की सप्लाई नहीं होने के कारण नगदी की समस्या आ रही है। कच्चे माल की खरीदारी नहीं हो पा रही है।
  • बिजली का बिल जमा करने, मेंटिनेंस का खर्च और कर्मचारियों को वेतन के लिए नगद की कमी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed