फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur commissioner GIDA and DPRO offices also closed for two days due to corona

गोरखपुर कमिश्नर, गीडा और डीपीआरओ दफ्तर भी दो दिन के लिए बंद, ये है बड़ी वजह

Wed, 15 Jul 2020 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Jul 2020 07:00 PM IST
सार

  • कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए तीनों दफ्तर
  • शनिवार और रविवार को लॉकडाउन, अब 20 जुलाई को ही खुल सकेंगे ये कार्यालय

विज्ञापन
Gorakhpur commissioner GIDA and DPRO offices also closed for two days due to corona
कलेक्ट्रेट कार्यालय दो दिन रहेगा बंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रभाव की जद में अब सरकारी दफ्तर भी आने लगे हैं। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर, कमिश्नर कैंप कार्यालय और सदर तहसील बृहस्पतिवार तक के लिए बंद चल ही रहे थे कि अब कमिश्नर दफ्तर, गीडा और विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय भी 16 और 17 जुलाई को बंद रहेंगे।

विज्ञापन


तीनों ही दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के संक्रमित होने पर इन कार्यालयों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन होने की वजह से अब ये तीनों दफ्तर सोमवार को ही खुल सकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी के कोविड सेंटर में भरा पानी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी ने बताया कि कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने की वजह से एहतियातन आयुक्त कार्यालय परिसर आगामी 2 कार्य दिवसों 16 एवं 17 जुलाई को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इस परिसर में स्थित संयुक्त आयुक्त (खाद्य एवं रसद) गोरखपुर मंडल का भी कार्यालय बंद रहेगा। उक्त अवधि में परिसर के कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बिना आयुक्त की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। सभी वर्क फ्रॉम होम करते हुए मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- ऑर्डर के बाद भी नहीं मिल पा रहा रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ये है बड़ी वजह
 

तीनों कार्यालयों का दो दिन होगा सैनिटाइजेशन

वहीं गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय में कार्यरत तीन और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वित्त विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को अन्य सभी कर्मचारियों की जांच की गई।

गीडा सीईओ संजीव रंजन ने बताया कि 16 और 17 जुलाई को पूरा कार्यालय बंद रहेगा। कोई कर्मचारी बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। भूमि अधिग्रहण कार्य में लगे हुए अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ववत क्षेत्र में अपना कार्य करेंगे। इसी तरह डीपीआरओ कार्यालय में तैनात एक सफाई कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इसे भी पढ़ें- कोरोना मरीजों के लिए बाजार में आई ये दवा, बिना डॉक्टरी सलाह के न करें इसका इस्तेमाल

दो दिनों तक कमिश्नर, गीडा और डीपीआरओ कार्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। दफ्तरों के बाहर कंटेनमेंट जोन के बैनर लगा दिए गए हैं और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, ताकि कोई भीतर नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed