{"_id":"5f0ef2d68ebc3e63a25dd14d","slug":"glanmark-pharmaceutics-medicine-fableflu-will-be-used-for-corona-patients-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों के लिए बाजार में आई ये दवा, बिना डॉक्टरी सलाह के न करें इसका इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों के लिए बाजार में आई ये दवा, बिना डॉक्टरी सलाह के न करें इसका इस्तेमाल
Thu, 16 Jul 2020 12:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:30 PM IST
सार
- सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बेची जा रही दवा
- हल्के लक्षण वाले मरीजों को देनी है दवा
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना मरीजों के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्सकी दवा फैबिफ्लू का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी मंजूरी भी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से मिल गई है। कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को यह दवा दी जा सकती है। यह दवा एंटीवायरल है जो हल्के सर्दी-खांसी और जुकाम और बुखार के मरीजों को दी जा सकती है। गोरखपुर शहर के भालोटिया सहित अन्य मेडिकल स्टोरों पर यह दवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन और दवाओं पर शोध चल रहा है। लेकिन अब तक किसी भी देश को वैक्सीन और दवा बनाने में सफलता नहीं मिली है। इस बीच कई कंपनियों ने कुछ दवाएं मार्केट में उतारी हैं, जिसका उपयोग कोरोना मरीजों पर किया जा रहा है, जिनके परिणाम भी सार्थक रहे हैं। इनमें हाइड्राक्सीक्लोरोक्वीन सहित रेमडेसिविर इंजेक्शन और फैबिफ्लू दवा शामिल है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी के कोविड सेंटर में भरा पानी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
हाइड्राक्सीक्लोरोक्वीन के लिए तो आईसीएमआर ने निर्देश भी दिए कि यह दवा स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों को खिलाई जाए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ अश्वनी मिश्रा ने बताया कि फैबिफ्लू दवा की मंजूरी सरकार ने दे दी है। हल्के लक्षण वाले मरीजों को यह दवा देनी है। यह दवा सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों के लिए स्पेशल है। हालांकि बीआरडी में अभी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लेकिन निजी मेडिकल स्टोरों पर यह दवा मिल रही है।
हल्के लक्षण वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक
देश भर में हल्के लक्षण वाले मरीजों की संख्या चार लाख से अधिक है। जबकि जिले की बात करें तो 80 प्रतिशत मरीज हल्के लक्षण वाले हैं। ऐसे में यह दवा हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए बेहद सही मानी जा रही है। यही वजह है कि यह बाजार में उपलब्ध है। भालोटिया मार्केट की बात करें तो यह दवा उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल भी लोग कर रहे हैं।
बिना डॉक्टरी सलाह के न लें दवा
डॉ अश्वनी मिश्रा ने बताया कि यह दवा तो बाजार में मिल जा रही है। लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल न करें। डॉक्टरों के सलाह पर ही दवा लें।
बिना डॉक्टरी सलाह के न लें दवा
डॉ अश्वनी मिश्रा ने बताया कि यह दवा तो बाजार में मिल जा रही है। लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन बिल्कुल न करें। डॉक्टरों के सलाह पर ही दवा लें।