फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: CM Yogi held virtual dialogue with Mayor councilor and former councilors said- conspiracy to spoil the atmosphere of the state need to be careful

गोरखपुर: सीएम योगी ने मेयर, पार्षद व पूर्व पार्षदों से किया वर्चुअल संवाद, कहा- प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश, सावधान रहने की जरूरत

Sun, 30 Jan 2022 10:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 30 Jan 2022 10:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेयर, पार्षद व पूर्व पार्षदों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हर वार्ड के मतदाता की फोटोयुक्त पर्ची समय से घर पहुंचनी चाहिए।

विज्ञापन
Gorakhpur: CM Yogi held virtual dialogue with Mayor councilor and former councilors said- conspiracy to spoil the atmosphere of the state need to be careful
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। जिन लोगों को विकास व खुशहाली पसंद नहीं है, वे विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। इन सबसे सावधान रहने की जरूरत है। आम जनता को भी जागरूक करना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेयर, पार्षद व पूर्व पार्षदों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हर वार्ड के मतदाता की फोटोयुक्त पर्ची समय से घर पहुंचनी चाहिए। चुनाव के दिन मतदाता घर से निकलें और निश्चित मतदान करें, यह भी सुनिश्चित करना है। जितना ज्यादा वोट पड़ेगा, लोकतंत्र उतना मजबूत होगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता मिशन मोड में लड़ रही है। हमारा लक्ष्य सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। इसमें हर व्यक्ति सहयोग देने को तैयार है। प्रदेश व गोरखपुर के विकास की चर्चा देश, दुनिया में होती है। सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना है। बूथ जीता तो चुनाव जीता, मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगना है। 

इनकी रही मौजूदगी 

मेयर सीताराम जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद संतराज शर्मा, बृजेश सिंह छोटू, राजेश तिवारी, राधेश्याम रावत, ऋषिमोहन वर्मा, संध्या गुप्ता, उषा देवी, सरोज निषाद, राजेंद्र कुमार तिवारी, रामभुआल कुशवाहा, अभिषेक कुमार निषाद, चंद्रशेखर सिंह, आशा देवी, आलोक कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद सैनी, मनु जायसवाल, रेनू पाल, प्रमिला ओझा, आरती सिंह, संजय श्रीवास्तव, कंचनलता सिंह, देवेंद्र कुमार गौड़, चंद्र प्रकाश सिंह, अजय राय, रिंकी देवी, बब्लू गुप्ता, रणंजय सिंह जूगनू, ओमप्रकाश शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, जितेंद्र चौधरी जीतू, अशोक मिश्रा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, मदन गुप्ता, लक्ष्मण नारंग, धर्मदेव चौहान, वीर सिंह सोनकर, रामलवट निषाद, आनंद वर्धन सिंह, दुर्गेश बजाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed