फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur City Transport Services Limited Company will operate electric buses

गोरखपुर: इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगी गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी

Fri, 24 Sep 2021 12:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Sep 2021 12:25 AM IST
सार

अधिकृत पूंजी 10 लाख रुपये, सौ-सौ रुपये का शेयर होगा। इसमें कमिश्नर सबसे बड़े शेयरधारक हैं। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के नाम से एसपीवी बनी है।

विज्ञापन
Gorakhpur City Transport Services Limited Company will operate electric buses
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड करेगी। संचालन के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) कंपनी के रूप में यह स्थापित हो चुकी है।

विज्ञापन


बस के बेहतर संचालन के लिए 100 रुपये प्रति शेयर की दर से 10 लाख रुपये की ऑथराइज्ड कैपिटल (अधिकृत पूंजी) रखी जाएगी, जिसके सबसे बड़े शेयरधारक कमिश्नर होंगे। उनके पास 992 शेयर होंगे। नगरीय परिवहन निदेशालय को निदेशक, डीएम, जीडीए उपाध्यक्ष, एसएसपी, नगर आयुक्त, आरटीओ और क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तरप्रदेश परिवहन निगम को निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के बेहतर संचालन के लिए 10 लाख रुपये का ऑथराइज्ड कैपिटल बनाया जाएगा। निदेशक मंडल के अध्यक्ष समेत सभी निदेशक इसके शेयरधारक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं खास बातें
गोरखपुर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
पहले चरण में 20 बसें गोरखपुर आ रही हैं।
निदेशक मंडल में कमिश्नर होंगे अध्यक्ष, सात निदेशक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed