फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur city Corona infected doctors are undergoing treatment in Delhi

गोरखपुर शहर के 15 कोरोना संक्रमित डॉक्टरों का दिल्ली में चल रहा इलाज, कई की हुई प्लाज्मा थेरेपी

Mon, 17 Aug 2020 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur city Corona infected doctors are undergoing treatment in Delhi
प्लाज्मा थेरेपी।

कोरोना महामारी के इस दौर में बड़ा संकट यह है कि इलाज करने वाले डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में लगातार आ रहे हैं। शहर के 15 निजी डॉक्टर कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। उन्हें स्थिति गंभीर होने पर रेफर किया गया था।

विज्ञापन


इनमें से कई की प्लाज्मा थेरेपी भी हुई है। अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकतर डॉक्टरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके परिजन भी संक्रमित हैं और वे भी दिल्ली के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

 
कोरोना के मामले जैसे-जैसे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे डॉक्टर भी संक्रमित होते जा रहे हैं। सबसे पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद निजी अस्पतालों के डॉक्टर संक्रमित होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक डॉक्टर की दिल्ली में हो चुकी है मौत

मेडिकल कॉलेज में अब तक 25 से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से कई ठीक होकर दोबारा मरीजों की सेवा में जुट गए हैं। निजी अस्पतालों के 30 से अधिक डॉक्टर अब तक संक्रमित पाए गए हैं। उनके परिवार के सदस्यों की संख्या जोड़ दी जाए तो संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार हो जाता है।

इनमें से कई डॉक्टर तो स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन जिनको पहले से शुगर, बीपी सहित अन्य गंभीर बीमारियां रही हैं, वे तत्काल इलाज के लिए दिल्ली चले गए।

शहर के करीब 20 डॉक्टर दिल्ली के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। इनमें से एक की मौत दिल्ली में हो चुकी है। एक डॉक्टर की पत्नी की भी मौत दिल्ली में हुई है। कुछ डॉक्टर ठीक हुए हैं। 15 डॉक्टर ऐसे हैं, जो अब भी दिल्ली के अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed