{"_id":"60eef5698ebc3e549969a56c","slug":"gorakhpur-city-cinemas-can-open-from-bakrid-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बकरीद से खुल सकते हैं शहर के सिनेमाघर, नई फिल्में न आने से अभी एक या दो शो चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बकरीद से खुल सकते हैं शहर के सिनेमाघर, नई फिल्में न आने से अभी एक या दो शो चलाने की तैयारी
Wed, 14 Jul 2021 08:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:02 PM IST
सार
कोविड गाइड लाइंस का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। दर्शकों को दोनों वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र भी पास रखना होगा।
विज्ञापन
सिनेमाघर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन अप्रैल से बंद शहर के सिनेमाघर बकरीद से खुल सकते हैं। इसकी तैयारी में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमा घर संचालक जुट गए हैं। हालांकि, नई फिल्म रिलीज न होने से अभी एक या दो शो ही चलाने की तैयारी है। कोविड गाइड लाइंस का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। दर्शकों को दोनों वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र भी पास रखना होगा।
विज्ञापन
एडी मॉल निदेशक नीरज दास ने कहा कि सरकार ने तो लगभग एक हफ्ते पहले से ही मल्टीप्लेक्स खोलने का आदेश दिया था। इसके बाद मल्टीप्लेक्स के अंदर सैनिटाइजेशन व अन्य जरूरी सुरक्षा संबंधी कार्य हो रहे हैं। बकरीद से कुछ शो शुरू होने की उम्मीद है। सभी लोगों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
ओरियन मॉल के निदेशक अमित टेकड़ीवाल ने कहा कि मॉल प्रबंधन की ओर से पूरी तरह से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है। मल्टीप्लेक्स को भी बकरीद से खोलने का विचार है। ऑईनॉक्स के जिम्मेदार भी सैनिटाइजेशन समेत अन्य तैयारियों में जुटे हैं। सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन