{"_id":"5fd079808ebc3e3b9a5e042d","slug":"gorakhpur-city-can-get-no-vending-zone-in-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: नए साल में गोरखपुर शहर को मिल सकता है नो-वेंडिंग जोन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: नए साल में गोरखपुर शहर को मिल सकता है नो-वेंडिंग जोन का तोहफा
Wed, 09 Dec 2020 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
गोलघर बाजार। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर को नए साल में नो-वेंडिंग जोन का तोहफा मिल सकता है। गोलघर को नो-वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। यहां के पटरी व्यवसायियों को शहर के विभिन्न इलाकों में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसी क्रम में नगर निगम के बेतियाहाता को भी नो-वेंडिंग जोन बनाने की योजना है।
विज्ञापन
गोलघर में सड़क की पटरियों पर दुकानें लगने से जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। शाम होते ही आवागमन बढ़ने पर पैदल चलने में दिक्कत होती है। नो वेंडिंग जोन न घोषित होने के कारण पटरी व्यवसायियों को हटाया भी नहीं जा पा रहा था। अब नो वेंडिंग घोषित होने के बाद गोलघर से पटरी व्यवसायियों को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। गोलघर में अभी पटरियों पर सौ से ज्यादा दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट सड़क पहले से चयनित
गोलघर से रेलवे स्टेशन होते हुए रेलवे बस स्टेशन तक की सड़क को पिछले साल ही स्मार्ट सड़क के लिए चुना जा चुका है। स्मार्ट सड़क के निर्माण पर तकरीबन 54 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। स्मार्ट सड़क के दोनों तरफ खरीदारी को गोलघर आने वाले ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। दुकानों के सामने स्टैंड में गमले रखे जाएंगे। इनमें पौधे रोपने और देखभाल की जिम्मेदारी दुकानदारों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
चार करोड़ की लागत से बनेंगे वेंडिंग जोन, 500 व्यवसायियों को मिलेंगी दुकानें
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहर के चार इलाकों में वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। रामगढ़ताल के नुमाइश ग्राउंड, रुस्तमपुर ढाला, हरिओमनगर और ट्रांसपोर्टनगर महेवा में करीब चार करोड़ की लागत से वेंडिंग जोन बनाकर करीब 500 पटरी व्यवसायियों को स्थान मुहैया कराया जा रहा है।
इन पटरी व्यवसायियों को दुकान आवंटन के बाद शहर के गोलघर, बेतियाहाता समेत विभिन्न इलाकों को नो वेंडिंग जोन बना दिया जाएगा। इन इलाकों में पटरी व्यवसाय पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा। नए साल की शुरुआत में ही शहर को यह तोहफा को मिल जाने की संभावना है।
इन पटरी व्यवसायियों को दुकान आवंटन के बाद शहर के गोलघर, बेतियाहाता समेत विभिन्न इलाकों को नो वेंडिंग जोन बना दिया जाएगा। इन इलाकों में पटरी व्यवसाय पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा। नए साल की शुरुआत में ही शहर को यह तोहफा को मिल जाने की संभावना है।