फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur cbsc school student

सीबीएसई : दसवीं और बारहवीं में घटे 20 फीसदी विद्यार्थियों के पंजीकरण

Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur cbsc school student
सीबीएसई : दसवीं और बारहवीं में घटे 20 फीसदी विद्यार्थियों के पंजीकरण
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना संकट की वजह से दसवीं और बारहवीं का परीक्षा फार्म भरने से चूके विद्यार्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक और मौका दिया है। अब ये विद्यार्थी अपना परीक्षा फार्म 31 अक्तूबर तक भर सकेंगे। पूर्व में फार्म जमा करने की आखिरी तिथि 15 अक्तूबर थी। आदेश की कॉपी को बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

बता दें कि स्कूल प्रबंधन परीक्षा फार्म भरे जाने की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसकी वजह यह थी कि जिले में संचालित 113 स्कूलों में अब तक 80 फीसदी विद्यार्थी ही पिछले साल की अपेक्षा फार्म भर सके हैं। बोर्ड के आदेश के मुताबिक लेट फीस के साथ फार्म जमा करने की आखिरी तिथि सात नवंबर तय की गई है। साथ ही 9वीं और 11वीं के पंजीकरण की आखिरी तिथि को भी बोर्ड ने चार नवंबर से बढ़ाकर 19 नवंबर कर दिया है। लेट फीस के साथ पंजीकरण 28 नवंबर तक कराया जा सकेगा। सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड के परीक्षा फार्म भरने और नौवीं व ग्यारहवीं के पंजीकरण की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाया गया है। परीक्षा फार्म 31 अक्तूबर तक भरे जा सकेंगे तो पंजीकरण 19 नवंबर तक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed