फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Case of information about bomb at airport transferred to Cantt police station

Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर बम की सूचना का केस कैंट थाने में ट्रांसफर

Sat, 05 Jul 2025 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Case of information about bomb at airport transferred to Cantt police station
29 जून को गोरखपुर समेत देश के 15 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
विज्ञापन

गाेरखपुर। एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना देने के मामले में दर्ज केस को कैंट थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। एम्स थाने में निरीक्षक के न होने पर आईटी एक्ट के इस मामले की विवेचना स्थानांतरित की गई है।
जानकारी के मुताबिक, 29 जून को गोरखपुर समेत देश के 15 एयरपोर्ट में बम होने की सूचना ईमेल से दी गई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी होने पर अफरा-तफरी मच गई थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने ईमेल आईडी roadkillandkyokill@atomicmail.io के अज्ञात धारक के विरुद्ध एम्स थाने में आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 29 जून को देशभर के गोरखपुर, गुवाहाटी, ग्वालियर, इंफाल, इंदौर, जबलपुर, जम्मू, जोधपुर, खजुराहो, जोरहाट, कानपुर, मैसूर, मंगलुरु, जामनगर और हुबली एयरपोर्ट में बम होने की सूचना एयरपोर्ट के ईमेल पर दी थी। मेल में कहा गया था कि सभी एयरपोर्ट के भीतर बैग में बम रखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed