फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Cantt Police seizes 7 speeding dumpers running around Golghar

Gorakhpur News: कैंट थाने की पुलिस ने थामे तेज रफ्तार दौड़ रहे डंपर के पहिए, सीज किया- जुर्माना भी लगाया

Sun, 07 Apr 2024 07:35 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Cantt Police seizes 7 speeding dumpers running around Golghar
कैंट थाने की पुलिस ने सीज किया डंपर - फोटो : अमर उजाला
शहर में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के खतरनाक ढंग से गोलघर, शास्त्री चौक और विजय चौक जैसी व्यस्त सड़कों पर शुक्रवार शाम से ही तेज रफ्तरा डंपर दौड़ रही थी। अभियान चलाकर कैंट पुलिस ने चलते हुए 7 डंपर और एक पल्सर बाइक को  पकड़ एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में सीज कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को कैंट थाने की पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की। डंफर के साथ ही एक पल्सर बाइक को भी पुलिस ने सीज किया।
विज्ञापन


कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि शहर की सड़कों पर खतरनाक ढंग से मिट्टी से भरे वाहन को बिना ढके ही चलाया जा रहा था। जिससे मिट्टी काफी दूर तक उड़ कर रोड पर चलने वाले आम जनमानस की आंखों में पड़ रही थी। इन वाहनों को रोकर कर चालकों से गाड़ी से संबंधित कागजात का मांगा गया तो नही दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओ में सीज किया गया। बताया कि गर्मियों में लोग धूप और लपट से खुद को बचाते हुए चलते हैं। ऐसे में मिट्टी भरे डंपर से उड़कर नीचे गिरने वाली मिट्टी लोगों के लिए नुकसानदायक और जानलेवा भी हो सकती है।

शहर में कई जगहों पर डंफर की चपेट में आकर लोगों ने जान गंवाई है। यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए शहर में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में चलने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई हुई।

Gorakhpur Cantt Police seizes 7 speeding dumpers running around Golghar
गोरखपुर कैंट थाना - फोटो : अमर उजाला

इन वाहनों को किया गया सीज
वाहन संख्या - UP53JT3344 डंपर के चालक नारद पासवान पुत्र जगदीश पासवान निवासी बेलवार टोला करमहिया थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ,
वाहन सं0 - UP53CT5672 डम्फर के चालक राजवीर यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी चिलविलवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर (टीपर) ,

वाहन सं0 UP53DT6651 डाम्फर के चालक नवमी लाल पुत्र दुधनाथ निवासी नौरंगरिया थना निबूआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर (डम्फर) ,
वाहन सं0 UP53HT7009 डम्फर के चालक दीपक यादव पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी भगत चौराहा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ,

वाहन सं0 UP53FT7273 डम्फर के चलाक शैलेश यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी मोतिपाकड़ थाना हाटा जनपद कुशीनगर,
वाहन सं0 UP53HT0388 डम्फर के चालक बटोही पुत्र खदेरू निवासी बेलवा थाना कोठीबारी जनपद महराजगंज ,

वाहन सं0 UP91T3625 के चालक राजकुमार पुत्र मातीलाल निवासी ग्राम सुकुलपुरा महुयी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर ,
वाहन सं0 UP53EW 0519 पल्सर एनएस के चालक मो0 सज्जाद पुत्र खलील रहमान निवासी मिर्जापुर चरियारी बाबा के मजार के पास थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed