{"_id":"5f7fe8548ebc3e9b7f06f5cd","slug":"gorakhpur-bsf-jawan-bharat-singh-died-in-road-accident-at-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के बीएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, अधूरा रह गया बेटे के नामकरण का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के बीएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, अधूरा रह गया बेटे के नामकरण का सपना
Fri, 09 Oct 2020 12:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, हरनही (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, हरनही (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छतिग्रस्त वाहन (इनसेट में बीएसएफ जवान भरत सिंह की फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी बीएसएफ हवलदार की राजस्थान के जोधपुर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान का पार्थिव शरीर बीएसएफ के एयरलाइंस से गोरखपुर लाने की तैयारी हो रही है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर थाना इलाके के आगोलाई स्थित केसर होटल के सामने गुरुवार देर रात एक इनोवा कार और ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिपरा निवासी बीएसएफ हवलदार भरत सिंह (40) पुत्र राज मंगल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद घायल जवान को बालेसर के सरकारी अस्पताल में ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। बीएसएफ जवान की दो लड़कियां अंतरा सिंह (10), छनछन सिंह (7) और दो महीने का एक पुत्र है। पत्नी और बच्चे उनके साथ में ही रहते थे। बेटे का अभी नामकरण नहीं हुआ है। भरत सिंह अगले महीने घर पर आकर भोज का कार्यक्रम रखे करने वाले थे। लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन