फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur brothel racket run in spa centre at barahalganj 6 arrest this is how whole network run news in hindi

नाम 'डायमंड ब्यूटी' काम 'गंदा': 'खास' लोगों की शह पर चल रहा था देह व्यापार, जानिए कैसे फल-फूल रहा था ये धंधा

Sun, 27 Jul 2025 11:39 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 11:39 AM IST
सार

स्थानीय लोगों के अनुसार बड़हलगंज में करीब पांच स्पा सेंटर संचालित होते हैं। ग्रीन डायमंड ब्यूटी व स्पा सेंटर में छापा पड़ने की सूचना उड़ते ही बाकी स्पा संचालक अपने सेंटर में ताला बंद कर भाग गए। पुलिस फरार संचालकों की कुंडली खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gorakhpur brothel racket run in spa centre at barahalganj 6 arrest this is how whole network run news in hindi
स्पा सेंटर को सील करते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को काॅलेज तिराहे पर स्थित ग्रीन डायमंड ब्यूटी व स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच युवतियाें और एक युवक को दबोच लिया। इस बीच स्पा सेंटर संचालक अपना मोबाइल छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। टीम ने मोबाइल को कब्जे में लेने के साथ ही एसडीएम गोला की मौजूदगी में सेंटर को सील कर दिया है। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बड़हलगंज क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर स्पा सेंटर पर छापेमारी की। 
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश कुमार, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह पुलिस फोर्स के साथ कस्बा स्थित ग्रीन डायमंड ब्यूटी और स्पा सेंटर पहुंचे। पुलिस को देखते ही संचालक मोबाइल छोड़कर भाग निकला। हालांकि टीम ने मौके से पांच युवतियों और एक युवक को दबोच लिया। दो युवतियां कानपुर की बताई जा रहीं थीं। पुलिस ने संचालक का मोबाइल जब्त किया है।

एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि कुछ दिनों से स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य की जानकारी मिल रही थी। मौके पर स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज न होने के चलते सेंटर को सील कर दिया गया है। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे बालिग है और स्वेच्छा से स्पा सेंटर पर कार्यरत है।
विज्ञापन

Gorakhpur brothel racket run in spa centre at barahalganj 6 arrest this is how whole network run news in hindi
स्पा सेंटर सीज करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छापा पड़ते ही कस्बे में संचालित स्पा सेंटरों में लगा ताला
स्थानीय लोगों के अनुसार बड़हलगंज में करीब पांच स्पा सेंटर संचालित होते हैं। ग्रीन डायमंड ब्यूटी व स्पा सेंटर में छापा पड़ने की सूचना उड़ते ही बाकी स्पा संचालक अपने सेंटर में ताला बंद कर भाग गए। पुलिस फरार संचालकों की कुंडली खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

दो दिन पहले एक स्पा सेंटर में हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले ही कस्बे में स्थित दूसरे स्पा सेंटर में रुपये के लेनदेन में कस्टमर से विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक न पहुंचे, इसके लिए आपस में सुलह भी कर ली गई। आए दिन हो रहे विवाद के चलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed