{"_id":"6246a377310a3f51f449be77","slug":"gorakhpur-bjp-leader-s-son-shot-his-son-in-sahjanwa-referred-to-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाजपा नेता के पौत्र को लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भाजपा नेता के पौत्र को लगी गोली, हालत गंभीर
Sat, 02 Apr 2022 11:13 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:13 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र से युवक को गोली मारे जाने की सूचना दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि गोली किसने चलाई है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घायल आदित्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां के शहबाजगंज में भाजपा नेता सत्यव्रत त्रिपाठी के 19 वर्षीय पौत्र आदित्य त्रिपाठी को शुक्रवार को पेट में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में किसी अपने ने ही गोली मारी है। इसीलिए सूचना व तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।
घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने मौके पर जाकर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में आदित्य के घरवाले कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शहबाजगंज निवासी सत्यव्रत त्रिपाठी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। भाजपा नेता के बेटे धीरज त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी मकान में ही दुकान चलाते हैं। शुक्रवार सुबह धीरज व उनके बेटे आदित्य दुकान में कुर्सी पर आमने-सामने बैठे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई और आदित्य कुर्सी से गिर पड़े। आसपास के लोग पहुंचे तो आदित्य खून से लथपथ मिले। आननफानन आदित्य को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पेट में मारी गई गोली आदित्य के शरीर के पिछले हिस्से में फंसी है। लिहाजा, डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली शरीर के पिछले हिस्से में जाकर फंसी है। आदित्य की हालत गंभीर है। सर्जरी से ही गोली निकाली जा सकती है।
दूसरी तरफ, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में गोली मारी गई है। कोई सगा-संबंधी ही गोली मार सकता है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसका बयान दर्ज किया जाएगा। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
किसी अपने ने मारी गोली
दुकान में बैठे आदित्य को गोली किसने मारी, इसकी तह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। आसपास के लोग हादसा बता रहे हैं, तो कुछ लोग जानबूझकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात कह रहे हैं। बता रहे हैं कि किसी अपने ने ही गोली मारी है।