फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Bharatiya Janata Party

Gorakhpur News: पहली बार बनेगी पूर्ण बहुमत की “शहर की सरकार”

Sun, 14 May 2023 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Bharatiya Janata Party
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी पहली बार पूर्ण बहुमत वाली “शहर की सरकार” बनाएगी। नगर निगम के चुनाव में इस बार भाजपा को 42 वार्डों में सफलता मिली है, जबकि पूर्ण बहुमत के नगर निगम बोर्ड के लिए 41 सीटों पर जीत जरूरी थी। नगर निगम गोरखपुर के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी भी दल को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है।
विज्ञापन




शनिवार को घोषित हुआ नगर निगम चुनाव का परिणाम भाजपा के लिए जश्न मनाने वाला रहा, वहीं, समाजवादी पार्टी के लिए मायूसी भरा रहा। पिछली बार की तुलना में भाजपा को 15 सीटों का फायदा हुआ। वहीं, समाजवादी पार्टी को पांच सीटों का नुकसान झेलना पड़ा। बहुजन समाज पार्टी ने पिछली बार की तरह पांच सीट हासिल कर,अपनी पुरानी स्थिति कायम रखी। वहीं कांग्रेस पार्टी को एक सीट से संतोष करना पड़ा। पिछली बार नगर निगम बोर्ड में कांग्रेस पार्टी से दो पार्षद थे।
विज्ञापन



लगातार बढ़ता गया भाजपा का ग्राफ

नगर निगम के पिछले तीन चुनावों के दौरान भाजपा का जीत का ग्राफ बढ़ता रहा है। 2012 में 19 सीट और 2017 में 27 सीट हासिल हुई थी। 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने आपको चुनाव से बाहर रखा था। ऐसे में कुल 48 वार्डों में निर्दलीय ने जीत का परचम लहराया था। कांग्रेस पार्टी भी तीन वार्डों में जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। 2017 के चुनाव में भाजपा ने सपा के मैदान में उतरने के बावजूद अपने सीटों में बढ़ोतरी करते हुए 27 सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं, 10 नए वार्ड जुड़ने और वार्डों की कुल संख्या 80 होने के बावजूद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी की स्थिति कमजोर होती गई है। किसी वक्त शहर का पहला निर्वाचित मेयर कांग्रेस पार्टी का था, वहीं अब पार्टी का अब सिर्फ एक पार्षद रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ यूं रही थी नगर निगम बोर्ड में दलों की स्थिति



दल- 2023 2017 2012

भाजपा- 42 27 19



सपा- 17 18 0

बसपा- 5 5 0



कांग्रेस- 1 2 3

निर्दलीय- 15 18 48



नोट: 2012 के चुनाव में सपा और बसपा ने किसी को अपना सिंबल नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed