{"_id":"6241a85783a71c66161032ac","slug":"gorakhpur-bar-association-elections-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर बार एसोसिएशन चुनाव आज: छह बूथों पर ढाई हजार अधिवक्ता करेंगे मतदान, अध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर बार एसोसिएशन चुनाव आज: छह बूथों पर ढाई हजार अधिवक्ता करेंगे मतदान, अध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में
Tue, 29 Mar 2022 06:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:34 AM IST
सार
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के इस चुनाव में सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) धारक ही मतदान करेंगे। मतदाता अधिवक्ताओं को अपना सीओपी कार्ड लेकर आना होगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की नई कार्यकारिणी का चुनाव आज होगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बादअध्यक्ष व मंत्री पद की गणना होगी। शेष पदों की गणना बुधवार व बृहस्पतिवार को होगी। अध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए कुल 94 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव के लिए कुल 2548 मतदाता हैं, जिनके लिए परिसर में छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के वकीलों के संगठन बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी चर्चा रहती है। यही वजह है कि सभी 23 पदों पर दो से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जीत के लिए उम्मीदवार परिसर में प्रचार के साथ-साथ अधिवक्ताओं के घर भी पहुंच रहे हैं। सोमवार को सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थकों के समूह के साथ कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर वोट मांगा।
चुनाव एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय की निगरानी में हो रहा है। मतदान के लिए परिसर व बार एसोसिएशन की बिल्डिंग में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।