{"_id":"635cc44e134cc07b7704aff7","slug":"gorakhpur-bandra-terminus-will-run-on-november-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो नवंबर को चलेगी गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, सब-वे निर्माण के चलते देर से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो नवंबर को चलेगी गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, सब-वे निर्माण के चलते देर से चलेंगी ट्रेनें
Sat, 29 Oct 2022 11:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:42 AM IST
सार
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल दो नवंबर को गोरखपुर से सुबह 4.10 प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 4.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 3 नवंबर को शाम 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल को एक फेरे के लिए चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दो नवंबर को गोरखपुर से एवं तीन नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल दो नवंबर को गोरखपुर से सुबह 4.10 प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 4.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 3 नवंबर को शाम 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सब-वे निर्माण के चलते देर से चलेंगी ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-बाराबंकी खंड स्थित मल्हौर यार्ड में रेलवे क्रासिंग के स्थान पर सब-वे निर्माण, दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 60 मिनट, लखनऊ जं. से 30 अक्तूबर को चलने वाली 12532 लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 30 मिनट रि-शेड्यूल कर चलाई जाएगी। लखनऊ जं. से 29 अक्तूबर को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।