फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Ayushman card made only 23 percent DM angry

गोरखपुर: 23 फीसदी ही बने आयुष्मान कार्ड, डीएम नाराज

Sun, 19 Sep 2021 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Sep 2021 10:27 AM IST
सार

आयुष्मान आपके द्वार 2.0 अभियान चलाने के निर्देश दिए। गोरखपुर जिले में आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की कवायद की।

विज्ञापन
Gorakhpur Ayushman card made only 23 percent DM angry
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सिर्फ 23 फीसद लाभार्थियों के ही कार्ड बन सके हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए डीएम ने 30 सितंबर तक ‘आयुष्मान आपके द्वार 2.0’ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में 15 लाख लोग आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित हैं लेकिन अभी तक मात्र 3.5 लाख लोगों के ही कार्ड बन सके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायतों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को अभियान में सहयोग करने का निर्देश दिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम सभा की सभी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्य में उन्हें स्वयं भी सहयोग करना होगा। शिविर लगाकर प्रतिदिन कम से कम 50 लाभार्थियों के कार्ड जन सेवा केंद्र या सीएचसी, पीएचसी पर बनवाने होंगे। 19 सितंबर को महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में इस अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि 30 सितंबर तक अभियान चलाकर सभी लाभार्थियों के कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया है। ग्राम सभा स्तर के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed