{"_id":"66bd37150c4f4aed570045f5","slug":"gorakhpur-ayodhya-will-get-two-new-amrit-bharat-trains-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-653329-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-अयोध्या को मिलेंगी दो नई अमृत भारत ट्रेनें, धार्मिक व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-अयोध्या को मिलेंगी दो नई अमृत भारत ट्रेनें, धार्मिक व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Thu, 15 Aug 2024 12:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:31 PM IST
सार
अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन को हर दिन देशभर से हजारों यात्री आ रहे हैं। अभी अयोध्या से राजस्थान के जोधपुर के बीच नियमित ट्रेन सेवा नहीं है। इसे देखते हुए एक ट्रेन जोधपुर से दिल्ली, लखनऊ होते हुए अयोध्या के लिए शुरू हो रही है। यह ट्रेन जोधपुर से बृहस्पतिवार को शाम 4:15 बजे चलेगी। शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। गोरखपुर से शुक्रवार की रात में 11:25 बजे वापस जाएगी। रविवार की भाेर में 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 15 अगस्त को जोधपुर से पहली स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन( सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहे अयोध्या और गोरखपुर आने-जाने वालों की सुविधा के लिए अगले साल दो नई अमृत भारत ट्रेनें मिलने की उम्मीद है। इनमें से एक ट्रेन राजस्थान और दूसरी बिहार से चलाई जाएगी। ट्रायल के तौर पर पहली ट्रेन गोरखपुर-जोधपुर-गोरखपुर 15 अगस्त से चार फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा जल्द ही एक और ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनों को जनवरी में जारी होने वाली नई समय सारिणी में जगह मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन को हर दिन देशभर से हजारों यात्री आ रहे हैं। अभी अयोध्या से राजस्थान के जोधपुर के बीच नियमित ट्रेन सेवा नहीं है। इसे देखते हुए एक ट्रेन जोधपुर से दिल्ली, लखनऊ होते हुए अयोध्या के लिए शुरू हो रही है। यह ट्रेन जोधपुर से बृहस्पतिवार को शाम 4:15 बजे चलेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। गोरखपुर से शुक्रवार की रात में 11:25 बजे वापस जाएगी। रविवार की भाेर में 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 15 अगस्त को जोधपुर से पहली स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।
इसके अलावा बिहार के सीतामढ़ी से एक ट्रेन गोरखपुर से अयोध्या होते हुए आनंद विहार (दिल्ली) के लिए चलाई जाएगी। हालांकि, अभी इसकी समयसारिणी तय नहीं हुई है। चर्चा है कि दोनों ट्रेनें अमृत भारत श्रेणी की होंगी। अभी गोरखपुर के रास्ते केवल एक अमृत भारत ट्रेन ही चलती है।
डबल इंजन वाली इन ट्रेनों को ही अब नई ट्रेनों के रूप में संचालित किए जाने की योजना है। सूत्रों ने बताया कि एक जनवरी से लागू होने वाली नई समयसारिणी में इन दाेनों ट्रेनों को जगह मिलने की पूरी संभावना है।