{"_id":"5fa67d7524abfc7d66195576","slug":"gorakhpur-auto-rickshaw-entry-in-main-market-will-also-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खरीदारी करने से पहले पढ़े ये खबर, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में खरीदारी करने से पहले पढ़े ये खबर, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना
Sat, 07 Nov 2020 04:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
गोलघर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर के प्रमुख बाजार गोलघर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने सख्त निर्देश जारी कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक गोलघर में व्यापारी अपने दुकान के सामने वाहनों को नहीं खड़ा करेंगे और खरीदारी को आने वाले लोग भी पार्किंग में ही वाहन खड़ा करेंगे। ऑटो रिक्शा को बाजार में एंट्री नहीं मिलेगी वह चौराहे पर यात्री को उतार कर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईजी राजेश डी मोदक ने एसपी ट्रैफिक को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए हिदायत भी दी हैं कि वह किसी भी दिन आकर जांच कर सकते हैं और अगर उन्हें फिर कमी मिली तो ठीक नहीं होगा। डीआईजी के मुताबिक त्यौहार में लोगों की भीड़ होनी है इसके बाद ही लगन सीजन शुरू हो रहा है और शादियों के दौर में अचानक भीड़ बढ़ना तय है इसे देखते हुए गोलघर में यातायात नियमों का पालन कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
गोलघर के अलावा शहर के अन्य बाजारों में भी यातायात को लेकर चौकसी बरतने का निर्देश दिया जी ने दिया है। साथ ही कहा है कि चौराहों पर ठेले खोमचे हटाया जाए यह चौराहे से हटके दुकान लगाएं ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
यहां खड़े कर सकते हैं वाहन
कचहरी मैदान एसपी आवास के सामने जीडीए कांप्लेक्स और सिटी मॉल के सामने पार्किंग स्थल बनाया जा चुका है यहां पर लोग वाहन को पार कर आसानी से खरीदारी कर सकते हैं इसलिए पुलिस इन जगहों पर लोगों के वाहनों को पार्किंग कराएगी साथ ही व्यापारियों को भी हिदायत दी जाएगी कि वह भी अपने वाहन को जीडीए कांप्लेक्स में खड़ा करें ताकि जाम की स्थिति ना होने पाए इससे उनका ही फायदा होगा।