फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Attempt to kidnap two sisters

Gorakhpur: दो बहनों के अपहरण की कोशिश, मुंह पर रुमाल बांधते ही भौंकने लगा कुत्ता... और निकल आए लोग; भागा आरोपी

Mon, 06 Oct 2025 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 01:02 AM IST
सार

कुत्ते के भौंकने और बच्चियों के शोर मचाने से आसपास के लोग बाहर निकल आए, जिसके बाद युवक पैदल ही छोटे काजीपुर की ओर भाग निकला। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद है।पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Gorakhpur: Attempt to kidnap two sisters
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दुर्गा पार्क के पास दो सगी बहनों के अपहरण की कोशिश हुई। सफेद कुर्ता-पाजामा पहने एक युवक ने छोटी बच्चियों को दुकान से लौटते वक्त रास्ते में रोककर मुंह पर रुमाल बांधने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


सौभाग्य से, कुत्ते के भौंकने और बच्चियों के शोर मचाने से आसपास के लोग बाहर निकल आए, जिसके बाद युवक पैदल ही पास के मोहल्ले की ओर भाग निकला। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद है।पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


घटना रविवार की शाम लगभग 7:45 बजे की है। मोहल्ले में रहने वाले शख्स की नौ वर्षीय और दूसरी सात वर्षीय बेटी घर के पास स्थित जनरल स्टोर पर पेंसिल खरीदने गई थीं। दुकान से लौटते समय दोनों बहनों के पीछे सफेद कुर्ता-पैजामा पहने करीब 25 वर्षीय युवक पीछे लग गया।जैसे ही दोनों घर के पास गली में पहुंचीं, उसने पास आकर रुमाल से उनका मुंह बांधने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बच्चियों ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, तभी पास में मौजूद कुत्ता भौंकने लगा।बच्चियों की चीख सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। खुद को घिरता देख युवक पार्क के बगल से भाग निकला और छोटे काजीपुर की तरफ निकल गया।


घटना के बाद डरी-सहमी बच्चियां घर पहुंचीं और पिता को पूरी बात बताई। पिता ने मोहल्ले में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में युवक स्पष्ट रूप से आता-जाता दिखाई दिया।इसके बाद रात करीब नौ बजे कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed