फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Amritsar Holi special will run from March 3

Railway News: तीन मार्च से चलेगी गोरखपुर-अमृतसर होली स्पेशल, दो जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

Wed, 22 Feb 2023 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Feb 2023 12:33 PM IST
सार

मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व से 24 फरवरी, 2023 तक चलाई जा रही 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 30 जून तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन दो जुलाई तक और 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 11 मई तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur-Amritsar Holi special will run from March 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक होली स्पेशल 03 से 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर अमृतसर सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन 04 से 18 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर 08.50 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


दो जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी
रेलवे प्रशासन ने पूर्व से चलाई जा रही ट्रेनों के संचलन अवधि में विस्तार किया है। इन ट्रेनों का ठहराव, समय एवं दिन पूर्ववत रहेगा तथा कोच संरचना में संशोधन किया जाएगा। मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व से 24 फरवरी, 2023 तक चलाई जा रही 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 30 जून तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन दो जुलाई तक और 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 11 मई तक बढ़ाया गया है। 07652 छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो जून तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन


आज चलेगी गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे में निर्माण कार्य के चलते निरस्त की गई ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया गया है। ग्वालियर से 22 फरवरी से 02 मार्च तक चलने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस और बरौनी से 23 फरवरी से 03 मार्च तक चलने वाली बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का संचालन पूर्ववत किया जाएगा। देवरिया सदर स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉक के कारण गोरखपुर से 22 फरवरी को चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। यह ट्रेन 22 फरवरी को पूर्ववत चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed