फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Airport Passengers will reach runway directly from outside of Airport via subway

गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा, नहीं करना होगा परेशानियों का सामना

Wed, 16 Dec 2020 09:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Airport Passengers will reach runway directly from outside of Airport via subway
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमान और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब वहां सुविधाएं बढ़ाने पर भी मंथन शुरू हो गया है। यात्री सुविधाओं के लिहाज से प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एयरपोर्ट के बाहर सड़क उस पार से टर्मिनल तक के लिए एक सब-वे बनाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


इस सब-वे के बन जाने से यात्री कई गेट से होकर गुजरने की जगह बाहर से ही टर्मिनल होते हुए रन-वे तक पहुंच जाएंगे। इस बदलाव से परिसर में भीड़ नहीं लगेगी। वीआईपी मूवमेंट के दौरान जो गाड़ियां परिसर में टर्मिनल तक जाती हैं, उससे भी यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


परिसर में जो जगह बचेगी उसका इस्तेमाल बैठने के लिए किया जा सकेगा। सब-वे के पास ही चेक इन प्वाइंट पर यात्रियों की टिकट और सुरक्षा संबंधी जांच हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन, इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन से जमीन की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी एयरफोर्स और एयरपोर्ट की बाउंड्री एक होने से यात्रियों को कड़े सुरक्षा मानकों से गुजरना होता है। इससे गेट पर अचानक से भीड़ भी लग जाती है और यात्रियों को गेट पर काफी देर तक खड़ा भी रहना पड़ता है। सब-वे बन जाने से सड़क के उस पार से ही यात्री एयरपोर्ट एरिया में प्रवेश कर सीधे रन-वे तक पहुंच जाएंगे।

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेयी ने बताया कि परिसर में जगह कम होने की वजह से गेट से लेकर टर्मिनल तक सफर तय करने में यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं। इसे दूर करने के लिए एयरपोर्ट गेट के ठीक सामने सड़क उस पार से एक सब-वे बनाने पर मंथन चल रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। राज्य सरकार से भी जमीन के लिए मदद मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed