फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Airport Flight timings will change from March 27

Gorakhpur Airport: 27 मार्च से बदल जाएगा उड़ानों का समय, लागू होगी गर्मी के मौसम की समय सारिणी

Sat, 11 Mar 2023 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Mar 2023 12:10 PM IST
सार

नई समय सारिणी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गोरखपुर से कोलकाता की दूसरी उड़ान का भी कार्यक्रम जारी किया है। गोरखपुर से कोलकाता की दूसरी सीधी उड़ान सेवा 27 मार्च से शुरू हो जाएगी। यह उड़ान, गोरखपुर एयरपोर्ट से 5.55 बजे होगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Airport Flight timings will change from March 27
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट प्रशासन ने गर्मी की समय सारिणी जारी कर दी है जो 27 मार्च से प्रभावी हो जाएगी। नई समय सारिणी में सभी उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है। सुबह सबसे पहली उड़ान 10.25 पर शुरू होगी और शाम 6.30 बजे आखिरी उड़ान प्रस्तावित है। नई समय सारिणी 26 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


नई समय सारिणी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गोरखपुर से कोलकाता की दूसरी उड़ान का भी कार्यक्रम जारी किया है। गोरखपुर से कोलकाता की दूसरी सीधी उड़ान सेवा 27 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


यह उड़ान, गोरखपुर एयरपोर्ट से 5.55 बजे होगी। दिल्ली की चार, मुम्बई और कोलकाता की दो-दो व हैदराबाद, लखनऊ व और प्रयागराज की एक-एक उड़ान होगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि गर्मी की समय सारिणी में 11 विमान रोजाना उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उधर एयरपोर्ट का दूसरा टर्मिनल भी बनकर तैयार हो गया है। सुरक्षा मंजूरी मिलते ही इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस टर्मिनल में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेस्त्रां व शापिंग के लिए दुकान भी है। एक साथ 500 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। वर्तमान में एक बार में महज 200 यात्री ही चेक इन कर सकते हैं।

इसके निर्माण में 11 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस टर्मिनल में स्वचालित सीढि़यां, टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेटेरिया, कॉफी शॉप, छोटे-छोटे अन्य शॉप के साथ ही एटीएम भी लगाए जाएंगे। परिसर में 10 चेकिंग काउंटर हैं और आगमन हाल में सामान लेने के लिए दो बेल्ट लगाए गए हैं।

यह है प्रस्थान का समय

  • गोरखपुर से मुम्बई 10.25 बजे
  • गोरखपुर से हैदराबाद 1.15 बजे
  • गोरखपुर से दिल्ली 12.15 बजे
  • गोरखपुर से दिल्ली 2.15 बजे
  • गोरखपुर से प्रयागराज 3.15 बजे
  • गोरखपुर से लखनऊ 4.00 बजे
  • गोरखपुर से दिल्ली 3.15 बजे
  • गोरखपुर से कोलकाता 4.40 बजे
  • गोरखपुर से मुम्बई 4.50 बजे
  • गोरखपुर से कोलकाता 5.55 बजे
  • गोरखपुर से दिल्ली 6.30 बजे


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed