{"_id":"5f08731d50bbcf753377a0a0","slug":"gorakhpur-airport-another-flight-to-delhi-from-july-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से दिल्ली जाना हुआ आसान, 20 जुलाई से एक और उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से दिल्ली जाना हुआ आसान, 20 जुलाई से एक और उड़ान
Fri, 10 Jul 2020 07:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jul 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। 20 जुलाई से अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू होने जा रही है। विमान कंपनी स्पाइस जेट दिल्ली के लिए ही अपनी दूसरी उड़ान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। शेड्यूल भी तय हो गया है। यह उड़ान भी सप्ताह में रोजाना होगी। स्पाइस जेट की वर्तमान में रोजाना सुबह एक उड़ान है। इस तरह अब दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की दो, इंडिगो और एयर इंडिया की एक-एक यानी चार उड़ाने हो जाएंगी। यही नही अब यात्रियों को सुबह से लेकर शाम तक सफर करने का विकल्प भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
उधनर विमान कंपनी इंडिगो भी 13 जुलाई से मुम्बई के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान शुरू करने जा रही है। यह विमान सोमवार,शुक्रवार और शनिवार को सुबह 8.45 बजे उड़ान भरेगा। इन दोनों नई उड़ानों के साथ ही गोरखपुर एयरपोर्ट से कुल उड़ानों की संख्या 9 हो जाएगी।
विज्ञापन
इसमें दिल्ली की चार, मुम्बई की दो, कोलकाता, प्रयागराज और हैदराबाद की एक-एक फ्लाइट शामिल है। लॉकडाउन के बाद जब विमान सेवा शुरू हुई तो यात्रियों की संख्या बेहद ही कम थी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती गई। इस समय रोजाना 1200 से 1300 यात्री आ-जा रहे हैं।
Trending Videos
3:45 पर आगमन, 4:25 बजे प्रस्थान
गोरखपुर से दिल्ली स्पाइस जेट की दूसरी नई फ्लाइट दोपहर 3:45 बजे गोरखपुर आएगी और शाम 4:25 बजे यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
गोरखपुर से फ्लाइट एक नजर में
गोरखपुर-दिल्ली स्पाइस जेट
गोरखपुर-दिल्ली एयर इंडिया
गोरखपुर-दिल्ली इंडिगो
गोरखपुर-मुम्बई स्लाइस जेट
गोरखपुर-मुम्बई (इंडिगो 13 जुलाई से)
गोरखपुर-प्रयागराज इंडिगो
गोरखपुर-कोलकाता इंडिगो
गोरखपुर-हैदराबाद इंडिगो
गोरखपुर-दिल्ली स्पाइस जेट (20 जुलाई से)
गोरखपुर से फ्लाइट एक नजर में
गोरखपुर-दिल्ली स्पाइस जेट
गोरखपुर-दिल्ली एयर इंडिया
गोरखपुर-दिल्ली इंडिगो
गोरखपुर-मुम्बई स्लाइस जेट
गोरखपुर-मुम्बई (इंडिगो 13 जुलाई से)
गोरखपुर-प्रयागराज इंडिगो
गोरखपुर-कोलकाता इंडिगो
गोरखपुर-हैदराबाद इंडिगो
गोरखपुर-दिल्ली स्पाइस जेट (20 जुलाई से)