फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur AIIMS student accuses senior officer of harassment

Gorakhpur: एम्स की छात्रा ने वरिष्ठ अफसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कार्यकारी निदेशक को भेजा ई-मेल

Fri, 12 Jan 2024 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jan 2024 12:33 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले एमबीबीएस की एक छात्रा हॉस्टल के कमरे के आवंटन के संदर्भ में वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर के कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान अफसर ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Gorakhpur AIIMS student accuses senior officer of harassment
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस की एक छात्रा ने संस्थान के वरिष्ठ अफसर पर अपने कार्यालय कक्ष में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना करीब 10 दिन पहले की है। चार दिन पहले जब छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, तब उसके घरवालों को जानकारी हुई और वे एम्स पहुंचे। कार्यकारी निदेशक ने मामले की जांच विशाखा कमेटी की सौंप दी है। उधर, एम्स प्रशासन ने जांच पूरी होने तक आरोपी अफसर के परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले एमबीबीएस की एक छात्रा हॉस्टल के कमरे के आवंटन के संदर्भ में वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर के कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान अफसर ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा वहां से भागकर हॉस्टल पहुंच गई। घटना के बाद से छात्रा सदमे में बताई जा रही है। वह तीन दिन तक कमरे में बंद रही। इस दौरान उसने अपने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ज्वेलरी की दुकान में तिजोरी लेकर भागे चोर, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छात्रा का चार दिन तक मानसिक रोग विभाग में इलाज भी हुआ है। पीड़िता ने ई-मेल कर एम्स प्रशासन को उत्पीड़न की जानकारी दी है। उधर, मामले की जांच कर रही विशाखा कमेटी की रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। इसके बाद कार्रवाई होगी। वहीं, आरोपी अफसर भी कई दिन से दफ्तर नहीं आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: खून माफिया : मजदूरों का खून बेचने वाले छह पर गैंगस्टर, दो गिरफ्तार

एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने बताया कि शिकायती ई-मेल मिला है। यह गंभीर व संवेदनशील मामला है। आरोपों की सत्यता परखी जा रही है। छात्रा से बात की गई है। उसे परिजनों के साथ रखा गया है। उनकी सुरक्षा में एम्स के कर्मचारी तैनात हैं। अगर घटना सही पाई गई तो दोषी अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह स्वयं गर्ल्स हाॅस्टल गए थे। सभी छात्राओं से कहा है कि अगर कहीं कुछ गलत हो रहा है तो तत्काल अपनी समस्या बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed