{"_id":"5e0baf1f8ebc3e879040766c","slug":"gorakhpur-aiims-registration-gorakhpur-city-news-gkp3354398136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एम्स में पंजीकरण कराना हुआ आसान, जानिए कैसे....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एम्स में पंजीकरण कराना हुआ आसान, जानिए कैसे....
Wed, 01 Jan 2020 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
एम्स में पंजीकरण कराना अब और आसान हो गया है। एम्स प्रबंधन ने पंजीकरण का समय तीन घंटे बढ़ा दिया है। अब दोपहर बाद तीन बजे तक आने वालों को पंजीकरण कराने का मौका मिलेगा।
एम्स मे 24 फरवरी से ओपीडी शुरू है। वर्तमान में यहां मेडिसिन, ऑर्थोपीडिक, गायनेकोलॉजी, ईएनटी, डेंटल, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, डर्मेटोलॉजी, साइकिएट्री, रेडियोलॉजी, ऑप्थेल्मोलॉजी की ओपीडी चल रही है।
अभी तक पंजीकरण का समय सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक का था। मात्र तीन घंटे तक ही पंजीकरण का समय होने के कारण लोगों की भीड़ लगती थी। सर्दी के कारण दूर से आने वाले लोगों को पंजीकरण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एम्स प्रशासन ने अब ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक कर दिया है। ओपीडी पंजीकरण का समय बढ़ाए जाने से स्थानीय के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलोें और बिहार से आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को फायदा होगा।