फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   breast disease opd starts in gorakhpur aiims

पूर्वांचल वासियों को मिला ये खास सौगात, अब इस काम के लिए नहीं जाना होगा लखनऊ और दिल्ली

Wed, 20 Jan 2021 02:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
breast disease opd starts in gorakhpur aiims
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ब्रेस्ट से संबंधित रोगियों के लिए ओपीडी शुरू हो गई है। ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेस्ट में गांठ, ब्रेस्ट की अन्य बीमारियों का इलाज हो सकेगा। यह सेवा सप्ताह में हर बुधवार दोपहर दो से चार बजे के बीच मिल रही है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में अब तक ब्रेस्ट से संबंधित रोगों के इलाज के लिए लखनऊ और दिल्ली जाना पड़ता था। एम्स में यह सुविधा शुरू होने के बाद से हर सप्ताह 25 से 30 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि 29 दिसंबर से ब्रेस्ट से संबंधित रोगों के इलाज के लिए ओपीडी शुरू हो गई है। महिलाओं के साथ ही पुरुष भी इलाज करा सकते हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, गांठ जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। सही समय पर इलाज न मिलने से बीमारी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


लक्षण दिखें तो तत्काल दिखाएं
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य ने बताया कि ब्रेस्ट के आकार में बदलाव, सूजन, गांठ, जलन आदि की परेशानी अगर किसी महिला को है, तो वह तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों में गाइनेकोमास्टिया की दिक्कत

डॉक्टरों का कहना है कि पुरुषों की चेस्ट में गाइनेकोमास्टिया की समस्या हो सकती है। इस बीमारी में पुरुषों की चेस्ट में असामान्य वृद्धि होने लगती है। दर्द भी रहता है। एम्स में इस तरह के मरीज आने शुरू हो गए हैं। हर 10 मरीजों में एक से दो रोगी पुरुष भी होते हैं।

एम्स में चल रही है इन विभागों की ओपीडी
एम्स में सामान्य चिकित्सा विभाग, हड्डी रोग विभाग, श्वसन रोग विभाग, मनोरोग चिकित्सा विभाग, नाक, कान, गला रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, नेत्र एवं चिकित्सा विभाग, त्वचा रोग विभाग, दंत चिकित्सा विभाग, शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग, विकिरण चिकित्सा विभाग, सामुदायिक मेडिसिन एवं फैमिली मेडिसिन विभाग की ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed