{"_id":"6199e77c83570d109563e2b5","slug":"gorakhpur-aiims-administration-started-online-registration-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur AIIMS: इस खास मोबाइल एप से एम्स में अपॉइंटमेंट ले सकेंगे मरीज, ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur AIIMS: इस खास मोबाइल एप से एम्स में अपॉइंटमेंट ले सकेंगे मरीज, ऐसे कर सकते हैं पंजीकरण
Sun, 21 Nov 2021 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:00 PM IST
सार
एम्स के ओपीडी में डाक्टरों से परामर्श लेने रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। पंजीकरण के लिए भी अधिक संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। ऐसे में एम्स प्रशासन को व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी में परामर्श के लिए मरीज घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। एम्स प्रशासन ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी है। मरीज या उनके परिजन ऑनलाइन पंजीकरण के बाद शुल्क जमा कर अपना नंबर पा सकते हैं। इसके लिए एंड्रायड मोबाइल फोन में एम्स गोरखपुर ई-आरोग्य एप डाउनलोड करना होगा।
एम्स में रोजाना 1200 से 1500 मरीज ओपीडी में डाक्टरों से परामर्श लेते हैं। इतने ही मरीज या उनके परिजन रोजाना पंजीकरण के लिए आते हैं। इससे व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए एम्स प्रशासन ने बड़ी पहल की है और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दे दी है।
ऑनलाइन भी करा सकेंगे पंजीकरण
जो मरीज एम्स में पंजीकृत नहीं हैं, वह भी ऑनलाइन पंजीकृत हो सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 20 रुपये और ओपीडी में नंबर लगाने के लिए प्रति विभाग 10 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें पंजीकरण
समस्या हो तो यहां करें ई-मेल
Onlineappointmentaiimsgkp@gmail.com
विज्ञापन
एम्स में रोजाना 1200 से 1500 मरीज ओपीडी में डाक्टरों से परामर्श लेते हैं। इतने ही मरीज या उनके परिजन रोजाना पंजीकरण के लिए आते हैं। इससे व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए एम्स प्रशासन ने बड़ी पहल की है और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दे दी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन भी करा सकेंगे पंजीकरण
जो मरीज एम्स में पंजीकृत नहीं हैं, वह भी ऑनलाइन पंजीकृत हो सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 20 रुपये और ओपीडी में नंबर लगाने के लिए प्रति विभाग 10 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें पंजीकरण
- मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से IIMS Gorakhpur e-Aarogya एप डाउनलोड करें।
- एम्स में पहले से पंजीकृत मरीज को ओपीडी टिकट पर जारी मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
- जो मरीज पहले से पंजीकृत नहीं हैं वह लॉगिन करने के बाद स्वयं पंजीकरण (Register Yourself) में विवरण भरेंगे तथा रजिस्टर बटन पर क्लिक कर पंजीकरण संख्या प्राप्त करेंगे।
- पंजीकरण संख्या मिलने के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सेक्शन में मरीज के रोग से संबंधित विभाग का चयन करेंगे। साथ ही विभाग के डॉक्टर का चयन करेंगे।
- इसके बाद दिन और समय का चयन कर ऑनलाइन फीस जमा करें और अपना अपॉइंटमेंट पक्का कर लें।
- एम्स में आने के समय अपॉइंटमेंट का प्रिंट या एसएमएस कर्मचारी को दिखाना होगा
- ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले मरीजों को पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण संख्या बताकर ओपीडी टिकट लेना होगा। काउंटर पर नकद रुपये नहीं देने होंगे।
- निर्धारित तिथि पर समय से अधिकतम 30 मिनट तक ही अपॉइंटमेंट की वैधता रहेगी। इसके बाद अपॉइंटमेंट रद्द कर दिया जाएगा। फिर 10 रुपये ऑनलाइन जमा कर अपॉइंटमेंट लेना होगा।
- ऑनलाइन पंजीकरण का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित किया गया है।
समस्या हो तो यहां करें ई-मेल
Onlineappointmentaiimsgkp@gmail.com