फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: After having a child, expenses increased and quarrels started between husband and wife

Gorakhpur News: बच्चे होने के बाद खर्च बढ़ा तो शुरू हो गया पति-पत्नी के बीच तकरार

Sat, 05 Jul 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: After having a child, expenses increased and quarrels started between husband and wife
गुलरिहा में दो सगी बहनों की एक ही हुई है शादी, दोनों ने दर्ज कराया है दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके की दो सगी बहनों ने संतकबीरनगर निवासी अपने पति (दोनों सगे भाई) पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी। बहनों ने आरोप लगाया कि दोनों भाई अक्सर शराब पीकर मारपीट करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन जब बच्चे हुए और खर्च बढ़ने लगा तो पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगी।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के आबादी सखनी निवासिनी रेनू व प्रतिमा कन्नौजिया सगी बहने हैं। सात वर्ष पहले दोनों की शादी एक ही घर में संतकबीरनगर जिले के धायपोखर थाना महुली निवासी रामनेवास के पुत्र सुनील व सुरेंद्र से हुई थी।
विज्ञापन

रेनू पत्नी सुनील ने बताया कि शादी के दो माह तक सब ठीक-ठाक चल रहा था। इसके बाद पति के शराब पीकर घर आने पर जब विरोध करती तो वह मारपीट करते थे। इसके बाद जब पहली बच्ची हुई तो लगा कि सुधर अब जाएंगे, मगर वही हरकत करते रहे। बीच-बीच में गुजरात कमाने जाते थे तो मामला शांत रहता था। उनके साथ एक बार गुजरात गए तो वहां भी कमरे में बंद कर मारते-पीटते थे। रेनू के दो बच्चे हैं। एक लड़की सिद्धी छह वर्ष और एक बेटा शुभम चार वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी बहन प्रतिमा पत्नी सुरेंद्र ने कहा कि जो बड़ा भाई सुनील करता था, वही हरकत सुरेंद्र भी करता था। दो बेटियां हैं। कृषि चार वर्ष और प्रीति डेढ़ वर्ष की है। एक बच्चा पेट में है। उनका कहना है कि बच्चे होने के बाद परिवार का खर्च भी बढ़ने लगा। शराब पीने का विरोध करने पर वह मारपीट करते थे।

--
सास बोलीं- दोनों बहनें करतीं हैं विवाद
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली थानाक्षेत्र के धायपोखर गांव के निवासी सुनील और सुरेंद्र कमाने के लिए एक माह पहले गुजरात गए हैं। घर पर उनकी मां रेशमा छोटे भाई वीरेंद्र, कन्हैया और ननद चांदनी रहती हैं। मां रेशमा ने कहा कि बहुओं से कोई दहेज नहीं मांगा है। यह पूरा मामला ही झूठा है। दोनों बहनों की शादी आठ साल पहले एक ही दिन हुई थी। उनके पति की मौत हो चुकी है। वह किसी तरह से बेटे-बेटियों के साथ जीवनयापन कर रही हैं। दोनों बहनें शादी के बाद से ही विवाद करती हैं। अक्सर अपने मायके चली जाती हैं। वहीं, पर पैसा भेजने के लिए कहती हैं। किसी महीने में पैसा नहीं जाता है तो वह आकर यहां पर विवाद करती हैं। उनके दोनों बेटे गुजरात रहते हैं। आरोप लगाया कि बहुओं के पिता सूर्यभान और रिश्तेदार लगातार फोन पर गाली देते हैं। लड़के जब बुलाने के लिए जाते हैं तो उनके साथ मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। एक महीने पहले उनकी एक बेटी की शादी हुई थी। बेटों ने उसमें पैसा खर्चा कर दिया था। उसके लिए भी विवाद कर रही थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed