फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur administration alert after Visakhapatnam incident

विशाखापत्तनम की घटना के बाद गोरखपुर प्रशासन सतर्क, इन फैक्ट्रियों की जांच शुरू

Sat, 09 May 2020 05:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur administration alert after Visakhapatnam incident
सांकेतिक तस्वीर।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित दक्षिण कोरियाई कंपनी के संयंत्र में जहरीली गैस का रिसाव होने की घटना से सतर्क जिला प्रशासन ने गोरखपुर की ऐसी सभी 42 फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू करा दी है जहां खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने फैक्ट्री सेफ्टी ऑफिसर को एक-एक कर इन सभी फैक्ट्रियों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि गीडा में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, सरदारनगर में सरैया डिस्टिलरी आदि समेत जिले में स्थित कोल्ड स्टोरेज में भी अमोनिया आदि खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है। प्रशासन, सभी की जांच करा रहा है। दो दिन के भीतर सभी की रिपोर्ट आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेकेंड फेज का लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही शासन के निर्देश पर जिले के 50 फीसदी उद्योग शुरू कर दिए गए थे। ऐसे में जिले में विशाखापत्तनम जैसी घटना की आशंका कम है लेकिन प्रशासन किसी की भी जान की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकता। यही वजह है कि ऐसी सभी फैक्ट्रियों की जांच शुरू करा दी गई है जहां किसी भी तरह के खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed