{"_id":"655493c71dd3589f4d023336","slug":"gorakhpur-aditya-singh-selected-in-junior-world-cup-hockey-team-2023-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर के आदित्य सिंह का जूनियर विश्वकप हॉकी टीम में चयनित,16 साल बाद मिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर के आदित्य सिंह का जूनियर विश्वकप हॉकी टीम में चयनित,16 साल बाद मिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
Wed, 15 Nov 2023 03:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Nov 2023 03:23 PM IST
सार
आदित्य ने बताया कि उन्होंने 2010 में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से हॉकी खेलने की शुरुआत की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह हॉकी भी नहीं खरीद पाते थे, तब उन्हें सैयद मोदी के हॉकी के कोच शादाब खान का साथ मिला और उन्होंने ही हॉकी और जूते खरीदकर दिए।
विज्ञापन
खिलाड़ी आदित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश को 16 वर्ष बाद गोरखपुर से पुरुष वर्ग में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मिल गया है। शहर के राप्तीनगर में किराए मकान में रहने वाले 21 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी आदित्य सिंह का चयन पांच दिसंबर से मलेशिया के क्वालालमपुर में आयोजित होने वाले जूनियर विश्वकप की हॉकी टीम में हुआ है। उनके चयन की खबर सुनते ही खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में आदित्य ने बताया कि उनके पिता चिंतामणि सिंह शॉपिंग कॉम्पलेक्स में प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां मोना देवी गृहणी हैं। बड़ी बहन अर्चना सिंह प्राइवेट टीचर और बड़े भाई भाष्कर सिंह भी हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और बिहार से खेलते हैं।
विज्ञापन
आदित्य ने बताया कि उन्होंने 2010 में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से हॉकी खेलने की शुरुआत की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह हॉकी भी नहीं खरीद पाते थे, तब उन्हें सैयद मोदी के हॉकी के कोच शादाब खान का साथ मिला और उन्होंने ही हॉकी और जूते खरीदकर दिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कानपुर की महिला के पार्थिव शरीर से पढ़ाई करेंगे छात्र, 2018 में देहदान का लिया था संकल्प
घर से स्टेडियम तक जाने के लिए न ही उनके पास कोई साधन होता था और न ही पैसे होते थे, ऐसे में स्टेडियम जाने के लिए या तो लोगों से लिफ्ट मांगा करते थे, या पैदल ही स्टेडियम चले जाते जाते थे। बताया कि उन्होंने कभी भी हॉकी या जूते अपने पैसे से नहीं खरीदे क्योंकि उनके परिवार की स्थित ऐसी नहीं थी कि वह उन्हें हॉकी या जूते दिला सकें। कोच और खेल प्रेमियों की मदद से ही उन्हें हॉकी या जूते मिल पाते थे।
इसे भी पढ़ें: दादा-दादी ने नवजात को चार लाख में बेचा, बहू का आरोप- आशा कार्यकर्ता से किया सौदा
आदित्य ने बताया कि यहां से 2014 में उनका चयन स्पोर्टस कॉलेज लखनऊ के लिए हुआ। कोच विकास पाल की देखरेख में अभ्यास किया। पहली बार 2016 में आयोजित सब जूनियर नेशनल खेला। इसके बाद उनका चयन हॉकी इंडिया के नेशनल एकेडमी दिल्ली में हुआ।
यहां रहते हुए उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए हुए मेडल जीते, लेकिन उनका चयन भारतीय टीम में नहीं हो सका। इस वर्ष जनवरी में बंगलुरु नेशनल कैंप में हुआ, यहां से उनका चयन जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।