फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS students will study from mortal remains of a Kanpur woman

अच्छी पहल: कानपुर की महिला के पार्थिव शरीर से पढ़ाई करेंगे छात्र, 2018 में देहदान का लिया था संकल्प

Wed, 15 Nov 2023 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Nov 2023 01:37 PM IST
सार

कानपुर के बर्रा की एलआईजी तीन निवासी उषा देवी ने वर्ष 2018 में देहदान का संकल्प लिया था। सोमवार को 73 वर्ष की अवस्था में उनका कानपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। पुत्र डॉ. राजेश ने मां की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए संस्था को इसकी सूचना दी। संस्था के संचालक मनोज सेंगर व माधवी सेंगर ने देहदान की औपचारिकता पूरी कराई।

विज्ञापन
AIIMS students will study from mortal remains of a Kanpur woman
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर की उषा देवी का पार्थिव शरीर एम्स में डॉक्टरी की पढ़ाई करने वालों छात्रों को दान में मिला है। मंगलवार को पुत्र डॉ. राजेश व अन्य परिजनों की सहमति के बाद कानपुर की संस्था युग दधीचि की तरफ से उनके शरीर को एम्स को सौंपा गया।

विज्ञापन


कानपुर के बर्रा की एलआईजी तीन निवासी उषा देवी ने वर्ष 2018 में देहदान का संकल्प लिया था। सोमवार को 73 वर्ष की अवस्था में उनका कानपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। पुत्र डॉ. राजेश ने मां की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए संस्था को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


संस्था के संचालक मनोज सेंगर व माधवी सेंगर ने देहदान की औपचारिकता पूरी कराई। कानपुर में देह समर्पण के समय डॉ. राजेश गुप्ता, विनय गुप्ता, आरती ओमर, डॉ. वृंदा ओमर, कुशाग्र ओमर मौजूद रहे। देर शाम वह देह लेकर एम्स पहुंचे। जहां एनॉटमी के विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार सतीश रवि व डॉ. विवेक मिश्र ने देह को सम्मान सहित स्वीकार किया। कानपुर की संस्थान द्वारा यह छठवां देह एम्स को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: उमेश ने लड़की पर तेजाब फेंककर की थी हत्या, 10 साल बाद भाइयों ने लिया बदला

एम्स को अब तक मिल चुके 24 देह

एनॉटमी के विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार सतीश रवि ने बताया कि कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर इस अभियान को प्रोत्साहित करती है। एम्स को अब तक 24 देह मिला है। जिसमें बीते एक वर्ष में 10 देह प्राप्त हुआ। अब तक 60 लोगों ने विभाग में आकर देहदान का संकल्प लिया है।

 

इसे भी पढ़ें: 17 को नहाय-खाय से शुरू होगा छठ महापर्व, यहां देखें चार दिनों के पर्व का पूरा शेड्यूल

अब तक 266 देह मेडिकल कॉलेजों को दे चुके हैं

मनोज सेंगर ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व कानपुर के श्रीबालाजी मंदिर सलेमपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट हुई थी। उस मुलाकात में सीएम से एम्स को देह प्रदान करने का वायदा किया था। इसी वजह से आठ घंटे की यात्रा करके छठवीं देह एम्स को समर्पित किया। संस्थान प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 266 मृत देह समर्पित कर चुका है। अब तक 3500 से अधिक लोगों से देहदान संकल्प पत्र भरवा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:


संस्थान की ओर से एम्स को किया गया देहदान

  • अक्तूबर 2019 में ज्योतिमा दीक्षित।
  • दिसंबर 2019 में डॉ. संतलाल।
  • नवंबर 2022 में कमला मिश्रा।
  • नवंबर 2022 में भुवन चन्द्र पाठक।
  • जून 2023 को कृष्णा शर्मा।
  • नवंबर 2023 को ऊषा देवी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed