फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Grandparents sold newborn for four lakhs in deoria

Deoria News: दादा-दादी ने नवजात को चार लाख में बेचा, बहू का आरोप- आशा कार्यकर्ता से किया सौदा

Wed, 15 Nov 2023 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Nov 2023 02:50 PM IST
सार

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि बच्चा बेचने का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर बच्चे की डीएनए जांच भी कराई जाएगी। आशा कार्यकर्ता के पास बच्चा कहां से पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Grandparents sold newborn for four lakhs in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दादा-दादी ने अपने नवजात पोते को चार लाख रुपये में गांव की आशा कार्यकर्ता को बेच दिया। यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बच्चे की मां ने सास- ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

विज्ञापन


मंगलवार को महुआडीह थाने में दोनों पक्षों में पुलिस ने पंचायत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने सदर कोतवाली का मामला बताते हुए महिला को वहां जाने के लिए कहा। सदर कोतवाली पहुंचकर महिला ने बच्चा दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दूबे के पकड़िहवां टोला निवासी चंदन की पत्नी अनोखी देवी ने 25 अक्तूबर को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया। तीन दिन बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कत्ल: उमेश ने लड़की पर तेजाब फेंककर की थी हत्या, 10 साल बाद भाइयों ने लिया बदला

महिला का आरोप है कि घर जाने के बाद उसके सास-ससुर ने बच्चे ट्रेन को गांव की आशा को चार लाख रुपये में बेच दिया। अनोखी ने जब घर वालों से अपने बच्चे के बारे में पूछा तो वे टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद उसने अपने पति चंदन को फोन पर जानकारी दी। चंदन रविवार को लुधियाना से घर पहुंचा।

आरोप है कि मां-बाप से बच्चे के बारे में पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पत्नी को लेकर ससुराल बिहार के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गौरियारपुर चला गया। अनोखी ने अपने भाई को पूरी बात बताई। सोमवार को अनोखी मायके वालों के साथ महुआडीह थाने पहुंची और तहरीर दी।

इसे भी पढ़ें: कानपुर की महिला के पार्थिव शरीर से पढ़ाई करेंगे छात्र, 2018 में देहदान का लिया था संकल्प

पुलिस ने सख्ती की तो आशा कार्यकर्ता ने बताया कि उसकी बहन ने उसे अपना बच्चा पालने के लिए दिया है। उसकी बहन का प्रसव कुशीनगर के फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में कुछ दिन पहले ही हुआ है।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि बच्चा बेचने का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर बच्चे की डीएनए जांच भी कराई जाएगी। आशा कार्यकर्ता के पास बच्चा कहां से पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed