फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police accused arrested for many child kidnapping in gorakhpur

गोरखपुर: टॉफी देने के बहाने चार बच्चों का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
police accused arrested for many child kidnapping in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के अंधियारी बाग से टॉफी देने के बहाने चार बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो अपहर्ता ने बच्चों को बाइक से उतार दिया और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी शहदाब के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घीसन प्रसाद के घर के चार बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान शहदाब वहां पहुंचा और सात साल की बड़ी बेटी को टॉफी का लालच देकर बुलाने लगा। अन्य बच्चे भी उसके पास पहुंच गए तो उसने सभी को टॉफी दिलाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी तो घीसन पड़ोसियों के साथ शहदाब की तलाश में निकल पड़ा। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने भी घेराबंदी की तो सूरजकुंड के पास चारों बच्चों को शहदाब उतारकर फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर में जाकर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद हरकत में आई तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed