फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Accident Youth dies in road accident

Gorakhpur Accident: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन साथी घायल

Mon, 22 Jan 2024 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Jan 2024 05:38 PM IST
सार

जीतपुर गांव के रहने वाले रंजीत निषाद (19) पुत्र जय गोविंद, बंशीधर निषाद (22) पुत्र राजू, किशन निषाद (16) पुत्र बुच्चुन तथा कन्हैया निषाद (14) पुत्र शेखर सोमवार की सुबह करीब सात बजे के करीब शौच करने जा रहे थे। तभी जीतपुर के सामने ही कौड़ीराम की ओर से गलत दिशा में आ रही तेज गति की कार ने चारों को कुचल दिया, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Gorakhpur Accident Youth dies in road accident
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास सोमवार की सुबह सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके तीन साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के रहने वाले रंजीत निषाद (19) पुत्र जय गोविंद, बंशीधर निषाद (22) पुत्र राजू, किशन निषाद (16) पुत्र बुच्चुन तथा कन्हैया निषाद (14) पुत्र शेखर सोमवार की सुबह करीब सात बजे के करीब शौच करने जा रहे थे। तभी जीतपुर के सामने ही कौड़ीराम की ओर से गलत दिशा में आ रही तेज गति की कार ने चारों को कुचल दिया, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तत्काल ग्रामीणों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने रंजीत निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बंशीधर की हालत काफी गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही किशन और कन्हैया का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके का फायदा उठाकर कार चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed