फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: A wave of faith surged at Raghav Shakti Milan

Gorakhpur: राघव शक्ति मिलन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शहर के बसंतपुर चौराहे पर हुआ कार्यक्रम

Fri, 03 Oct 2025 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: A wave of faith surged at Raghav Shakti Milan
भक्ति की बयार... - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा मिलन चौक के नाम से जाना जाने वाला बसंतपुर चौराहा बृहस्पतिवार की रात भक्ति से सराबोर हो गया। अद्भुत राघव शक्ति मिलन कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बर्डघाट रामलीला से भगवान राम ने दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा मां दुर्गा की आरती उतारी।

विज्ञापन


राघव शक्ति मिलन कमेटी की ओर से 1948 से यह परंपरा चली आ रही है। बर्डघाट  रामलीला कमेटी की ओर से सबसे पहले रामलीला का मंचन किया गया इसमें भगवान राम ने लीला का मंचन करते हुए रावण से युद्ध किया रावण वध के मंचन के बाद रावण का पुतला जलाया गया इसके बाद भगवान राम रथ पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के बीच शोभायात्रा निकाल कर बसंतपुर चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी की ओर से स्थापित दुर्गा बाड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ निकली जहां माता की प्रतिमा बसंतपुर चौराहा पहुंची। भगवान राम और मां दुर्गा का इस चौराहे पर ऐतिहासिक मिलन राघव शक्ति मिलन को देखने के लिए लोग उत्सुक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ कमेटियों द्वारा करतब भी दिखाए गए। आस्था के साथ जय श्री राम वह जय माता दी के नारे बसंतपुर चौराहे पर गूंज रहे थे। भीड़ इतनी थी कि लोगों को खड़ा होना भी मुश्किल था लेकिन आस्था के आगे लोगों की मुश्किलें समाप्त हो गई थी। देर रात भगवान राम ने मां दुर्गा की आरती उतारी इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रस्थान कर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed