फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur 35.55 lakh voters will decide victory and defeat of candidates

पुनरीक्षण अभियान: गोरखपुर के 35.55 लाख वोटर करेंगे प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला, युवा सबसे आगे

Wed, 22 Dec 2021 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 04:02 PM IST
सार

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कुल 79 हजार वोटर बढ़े हैं, जबकि 17 हजार के नाम कटे हैं। वहीं वोटर बनने में आधी आबादी और युवा सबसे आगे हैं। सबसे अधिक 4.53 लाख वोटर शहर और सबसे कम 3.52 लाख वोटर चौरीचौरा विधानसभा में हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur 35.55 lakh voters will decide victory and defeat of candidates
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

एक महीने से अधिक समय तक चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनने के लिए महिलाओं और युवाओं ने अधिक जागरूकता दिखाई है। एक नवंबर से पांच दिसंबर तक अभियान के दौरान कुल 79304 वोटर बढ़े हैं। इनमें 34075 आवेदन महिलाओं के हैं। 18 और 19 साल के 21248 युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 11417 वोटर गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं जबकि सबसे कम 7306 वोटर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में। 17344 वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


जिले की मतदाता सूची में अब कुल वोटरों की संख्या 35 लाख 55 हजार 218 हो गई है। इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 19 लाख 23 हजार 297 और महिला वोटरों की संख्या 16 लाख 31 हजार 654 है। सबसे ज्यादा 4 लाख 53 हजार 733 वोटर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। सबसे कम 3 लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की इस विधानसभा में कुल इतने वोटर   
विधानसभा      पुरुष       महिला        कुल
कैंपियरगंज      20461     5176765     381416
पिपराइच        218713    183850      402604
शहर             243057    210601      453733
ग्रामीण           22237     189834      412236
सहजनवां       203684    170482      374183
खजनी          203726    172037      375774
चौरीचौरा      190096    162040      352179
बांसगांव       206780    170084      376879
चिल्लूपार     230249    195961      426214
कुल-        1923297    1631654    3555218

अभियान के दौरान इस विधानसभा में बढ़े इतने वोटर
विधानसभा    कुल वोटर  महिला वोटर   युवा वोटर(18-19 वर्ष आयु)
कैंपियरगंज    8767         3997             2960
पिपराइच      9902         3764             2325
शहर           11417       4249             2506
ग्रामीण        9184         4008             2345
सहजनवां    7904        3646              2394
खजनी       8048        3126              1947
चौरीचौरा    8037        3706              2395
बांसगांव     7306       3381               2077
चिल्लूपार    8739      4198               2299
(मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में कुल 46 दिव्यांग वोटर भी बढ़े हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed