फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: 20 e-rickshaws without chassis number recovered after raid

Gorakhpur News: छापा मारकर बरामद किए बिना चेचिस नंबर के 20 ई-रिक्शा

Sat, 05 Jul 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: 20 e-rickshaws without chassis number recovered after raid
परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


बरहुआं में सुरेंद्र मशीनरी के सामने रखे थे ई-रिक्शा
गोरखपुर। परिवहन विभाग और पुलिस ने छापा मारकर शुक्रवार को गीडा क्षेत्र के बरहुआं के पास एक कॉम्पलेक्स के सामने से जुगाड़ से बने बिना चेचिस नंबर के 20 लोडिंग ई-रिक्शा को बरामद किया है।
परिवहन विभाग को सूचना मिली थी कि बरहुआं के पास स्थित सुरेंद्र मशीनरी कॉम्पलेक्स के पास जुगाड़ के सामानों से बिना किसी चेचिस नंबर के ई-रिक्शा तैयार किए जा रहे हैं। सूचना पर परिवहन विभाग व पुलिस की टीम ने संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में कॉम्पलेक्स में छापा मारा। इस दौरान वहां से जुगाड़ से बने 20 ई-रिक्शा बरामद किए गए। इन ई-रिक्शा पर चेचिस नंबर भी नहीं थे। इसके साथ ही कॉम्पलेक्स के गोदाम में ई-रिक्शा बनाने के पार्ट भी बरामद किए गए। सभी सामनों को विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ई-रिक्शा बनाने के पार्ट कानपुर से आते थे। बताया कि ई-रिक्शा समेत सभी सामानों का जब्त कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed