{"_id":"5f87d9768ebc3e9b8f2e6491","slug":"gorakhnath-will-be-grandest-police-station-after-new-building-will-be-built-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए गोरखपुर का कौन सा थाना होगा सबसे भव्य, 21 करोड़ से होगा इसका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए गोरखपुर का कौन सा थाना होगा सबसे भव्य, 21 करोड़ से होगा इसका निर्माण
Thu, 15 Oct 2020 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:39 AM IST
सार
- 21 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिली इमारत बनाए जाने की कवायद शुरू
- एसएसपी ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
गोरखनाथ थाने का निरीक्षण करते एसएसपी व अन्य पुलिस अफसर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सड़क चौड़ीकरण की वजह से गोरखनाथ थाने की पार्किंग खत्म होने के बाद अब उसे नए सिरे से बनाए जाने का फैसला लिया गया है। यह जिले का सबसे भव्य और आधुनिक थाना होगा, जिसे बहुमंजिली बनाया जाना है। इस पर 21 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने थाने का निरीक्षण कर इस संबंध में दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ और कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के जेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर रोड का चौड़ीकरण किया गया है, जिस वजह से थाने के आगे की जमीन भी सड़क में चली गई। चहारदीवारी टूटने के साथ कार्यालय के सामने पार्किंग की जगह नहीं होने पर थाने के लिए नये भवन के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
21 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव में प्रशासनिक भवन के लिए जी-3 और आवासीय के लिए जी-4 भवन का निर्माण होना है। एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को प्रशासनिक भवन भी जी-4 बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भगवंत सिंह ने बताया कि प्रस्ताव में संशोधन के बाद लागत और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह सुविधा होगी नए थाना भवन में
गोरखनाथ थाने के नए भवन में नीचे पार्किंग की सुविधा होगी। प्रथम तल पर थाने का कार्यालय और मालखाना होगा। दूसरे तल पर सीसीटीएनएस और वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल, तृतीय तल पर मेस और बैरक का निर्माण किया जाएगा। चतुर्थ तल पर 20 दरोगा और 20 महिला सिपाहियों के लिए डोर मेट्रिक रूम का निर्माण किया जाएगा। पंचम तल पर गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए बैरक के निर्माण का प्रस्ताव है।
वहीं दूसरे आवासीय जी-4 भवन में प्रभारी निरीक्षक का आवास और नौ टाइप टू आवास का निर्माण किया जाएगा। यह दोनों भवन लिफ्ट की सुविधा से लैस होंगे।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि गोरखनाथ थाने के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाना है। प्रशासनिक और आवासीय के लिए दो बहुमंजिली इमारत के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया है, जल्द ही भवन के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
वहीं दूसरे आवासीय जी-4 भवन में प्रभारी निरीक्षक का आवास और नौ टाइप टू आवास का निर्माण किया जाएगा। यह दोनों भवन लिफ्ट की सुविधा से लैस होंगे।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि गोरखनाथ थाने के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाना है। प्रशासनिक और आवासीय के लिए दो बहुमंजिली इमारत के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया है, जल्द ही भवन के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।