इस शर्त के साथ मिलेगा गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश, 8 जून से आम श्रद्धालु कर पाएंगे बाबा के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में अनलॉक 1.0 के दौरान 8 जून को गोरखनाथ मंदिर का द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन पूरी तैयारी में जुट गया है, मंदिर परिसर को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। बता दें कि कोरोना के कारण गोरखनाथ मंदिर 21 मार्च से ही बंद है।
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि ऐसे श्रद्धालु मंदिर खुलने की सूचना से सर्वाधिक खुश हैं, जो प्रतिदिन बाबा गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के लंबे समय से आते रहे हैं। उन्होंने 24 घंटे का रामचरितमानस का पाठ भी कराया गया है।
गर्भगृह में प्रवेश की इजाजत नहीं
8 जून से प्रतिदिन सुबह पांच बजे से शाम 8 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर में बैरिकेडिंग भी की जाएगी। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि दो श्रद्धालुओं के बीच आवश्यक दूरी बनी रहे। मंदिर में सैनिटाइजेशन का इंतजाम किया जाएगा।
द्वारिका तिवारी ने बताया कि गुरु गोरखनाथ समेत किसी भी मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश की मनाही रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। भीड़ न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन स्वयं सेवक भी तैनात करेगा। मंदिर परिसर में जागरूकता के लिए बैनर पोस्टर भी लगाए जाएंगे।