फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhnath Temple Commandos and paramilitary forces will be deployed protect Khichdi Mela

गोरखनाथ मंदिर : खिचड़ी मेला की सुरक्षा में तैनात होंगे कमांडो व अर्द्धसैनिक बल

Fri, 25 Dec 2020 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhnath Temple Commandos and paramilitary forces will be deployed protect Khichdi Mela
गोरखनाथ मंदिर : खिचड़ी मेला की सुरक्षा में तैनात होंगे कमांडो व अर्द्धसैनिक बल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार सुरक्षा में पुलिस के अलावा कमांडो और अर्द्धसैनिक बल के जवान भी तैनात होंगे। मंदिर के पास ही महिला हेल्प डेस्ट खोला जाएगा। इसके अलावा मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी। वॉच टावर व पुलिस के अलावा पूरे परिसर में एलईडी स्क्रीन होगी जिसकी निगरानी भी की जाएगी। इसे लेकर डीआईजी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

डीआइजी रेंज राजेश मोदक के मुताबिक, इस बार गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा में एटीएस कमांडो के अलावा अर्द्धसैनिक बल, पीएसी व पुलिस के जवान मुस्तैद किए जाएंगे। इसकी तैयारी में अभी से जुट जाए। वाच टावर से निगरानी शुरू करने के साथ ही मेला क्षेत्र में सीसी कैमरे की संख्या पिछले साल की अपेक्षा बढ़ा ले। मेला परिसर में आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए अंदर व बाहर एलईडी स्क्रीन भी लगवाएं। मंदिर के प्रवेश और निकासी द्वार पर बने मोर्चा को मुस्तैद कर दें। मेला थाना के अलावा आठ अस्थायी पुलिस चौकियां जल्दी खोलकर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दें। एसएसपी ने अभी से ड्यूटी में लगे पुलिस वालों को मुस्तैद रहने का निर्देश जारी कर दिया है। ताकि वह समय से ड्यूटी पर रहे और उनकी ड्यूटी उन्हें मालूम रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed