{"_id":"63f32344a55e7249be0d2f81","slug":"gorakhnath-police-station-building-is-ready-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने का भवन बनकर तैयार, यह है गोरखपुर का सबसे आधुनिक थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने का भवन बनकर तैयार, यह है गोरखपुर का सबसे आधुनिक थाना
Mon, 20 Feb 2023 01:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:18 PM IST
सार
गोरखपुर जिले का सबसे आधुनिक गोरखनाथ थाना भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड डिवीजन ने कराया है। 10 हजार स्क्वायर फिट में बने इस भवन का निर्माण कार्य मार्च 2021 में शुरू किया गया था। इसे फरवरी 2023 तक पूरा कर लेना है। इस भवन को बेसमेंट से लेकर पांच मंजिला बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गोरखनाथ थाने का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। 17.10 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन जिले का सबसे आधुनिक थाना है। लोक निर्माण विभाग इसी महीने इसे पुलिस विभाग को सौंप देगा।
गोरखपुर जिले का सबसे आधुनिक गोरखनाथ थाना भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड डिवीजन ने कराया है। 10 हजार स्क्वायर फिट में बने इस भवन का निर्माण कार्य मार्च 2021 में शुरू किया गया था। इसे फरवरी 2023 तक पूरा कर लेना है। इस भवन को बेसमेंट से लेकर पांच मंजिला बनाया जा रहा है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है।
थाने में महिला-पुरुष लाॅकअप के साथ मीटिंग हॉल बनाया गया है। इसके अलावा कांस्टेबलों के लिए बैरक का भी निर्माण कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, इस तरह का थाना भवन पूर्वांचल में कहीं नहीं है। इस भवन के निर्माण में इस बात का ध्यान रखा गया है कि पुलिस के लिए भवन में जिस प्रकार की सुविधाएं जरूरी हैं, वह मिलें। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
निर्माण खंड अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि गोरखनाथ थाने का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसी महीने इसे पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। इस तरह का थाना भवन अब तक पूर्वांचल में नहीं है।