{"_id":"6018dba78ebc3effe567f0fd","slug":"gorakhnath-police-found-missing-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आठ घंटे के अंदर पुलिस ने खोज निकाले लापता बच्चे, परिजनों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आठ घंटे के अंदर पुलिस ने खोज निकाले लापता बच्चे, परिजनों ने जताया आभार
Tue, 02 Feb 2021 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्चों को परिजनों से पुलिस ने मिलवाया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर उत्तरी मंशाबाग कॉलोनी से सोमवार सुबह दो बच्चे लापता हो गए। गोरखनाथ पुलिस ने आठ घंटे में बच्चों को खोजकर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुकेश शर्मा की बेटी अनन्या और अली हुसैन काबेटा अरमान सुबह आठ बजे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों लापता हो गए। गोरखनाथ थाने पर सूचना दी गई तो थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित की।
विज्ञापन
टीम में शामिल वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण सिंह, उप निरीक्षक शैलेंद्र गौतम, सत्य प्रकाश और कांस्टेबल रणवीर प्रताप ने इलाके के एक मोहल्ले में मासूमों को खोज निकाला। पता चला कि दोनों बच्चे भटकते हुए वहां पहुंच गए थे। थाना प्रभारी की मौजूदगी में बच्चों को परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन