{"_id":"5f1a63b18ebc3e63a04d382a","slug":"gorakhnath-hospital-closed-till-27-july-due-to-corona-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ चिकित्सालय 27 जुलाई तक बंद, भर्ती नहीं होंगे मरीज, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ चिकित्सालय 27 जुलाई तक बंद, भर्ती नहीं होंगे मरीज, ये है बड़ी वजह
Fri, 24 Jul 2020 09:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ हॉस्पिटल।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ चिकित्सालय के आईसीयू में तैनात दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल को पांच दिन यानी 27 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बुधवार की रात से अस्पताल में मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई है। वार्ड को खाली कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कामेश्वर सिंह ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू में तैनात दो तकनीशियन बुधवार को संक्रमित मिले थे। इससे पहले वार्ड में भर्ती कुछ मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- अब गोरखपुर महानगर के 11 अर्बन हेल्थ पोस्ट पर होगी कोरोना की जांच, इन्हें मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
इससे अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा है। इसको देखते हुए अस्पताल को अगले पांच दिनों तक बंद करने का फैसला लिया गया। बृहस्पतिवार से अस्पताल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
Trending Videos
डायलिसिस, ब्लड बैंक और पैथालॉजी खुलेंगे
इस दौरान अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सभी वार्ड और उपकरण सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की जांच भी कराई जाएगी।
अस्पताल में तीन विभागों को खोला जाएगा। गुर्दा मरीजों की डायलिसिस चलती रहेगी। ब्लड बैंक खुला रहेगा। इसके अलावा अस्पताल में पैथालॉजी का संचालन होगा, ताकि लोगों व कर्मचारियों की कोरोना जांच हो सके। आगामी 28 जुलाई से अस्पताल में ओपीडी व वार्ड का संचालन फिर से शुरू होगा।
अस्पताल में तीन विभागों को खोला जाएगा। गुर्दा मरीजों की डायलिसिस चलती रहेगी। ब्लड बैंक खुला रहेगा। इसके अलावा अस्पताल में पैथालॉजी का संचालन होगा, ताकि लोगों व कर्मचारियों की कोरोना जांच हो सके। आगामी 28 जुलाई से अस्पताल में ओपीडी व वार्ड का संचालन फिर से शुरू होगा।